Numerology: अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से आप उसके नेचर, गुण-दोष, लव लाइफ और आर्थिक लाइफ के बारे में पता लगा सकते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख का मूलांक 1 होता है वे लोग अपनी लाइफ में सुख और समृद्धि हासिल कर पाने में सक्षम होते हैं। महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 माना जाता है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल बिल गेट्स की बर्थ डेट का मूलांक भी 1 बनता है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का मूलांक भी एक है।

इस अंक वाले लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। सूर्य ग्रह इस नंबर का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए सूर्य के कुछ गुण इस मूलांक वाले लोगों में देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले लोग काफी ईमानदार होते हैं। लेकिन कुछ हद कर ये हठी और अहंकारी भी होते हैं। ये लोग अपने दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। यदि ये लोग अभिमान से बचकर स्वाभिमान तक सीमित रहें तो इनकी गणना श्रेष्ठतम लोगों में होती है।

ये लोग अति महत्वाकांक्षी, देखने में आकर्षक व सुन्दर, अपने कार्यों में निपुण और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। क्रियाशील, कर्मप्रधान, बात के धनी, स्वनिर्णय पर अडिग ये इन लोगों के गुण हैं। मूलांक 1 वाले व्यक्ति किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते, ये निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि इनमें से कुछ लोग बिना स्वार्थ के कोई काम नहीं करते, लेकिन शायद इनका यही गुण इन्हें सफलता दिलाने में भी सहायक होता है।

इस मूलांक वाले लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये लोग निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं। ये लाइफ में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करते है। लेकिन इन लोगों को थोड़ा स्वार्थी भी माना जाता है। जो बिना फायदे का कोई काम नहीं करते। लेकिन शायद इनका यही गुण इन्हें सफलता दिलाने में सहायक भी सिद्ध होता है।

यदि मूलांक 1 वाले अपनी लाइफ में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग अपनी लाइफ में धन अर्जित करने के साथ मान-सम्मान भी खूब पाते हैं। भीड़ में भी ये अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। अगर ये मेहनत करें तो इन्हें अपने पूरी जीवन में धन की कमी का कभी सामना नहीं करना पड़ता है। अगर कभी धन की कमी हो भी जाए तो इन्हें कहीं न कहीं से सहयोग मिल ही जाता है। हालांकि ये लोग अपनी शान-शौकत में भी खूब पैसा खर्च कर डालते हैं।

ये लोग घर में चाहे छोटे हों या बड़े हमेशा मुखिया की भूमिका निभाते हैं। इनके कुछ सम्बंधी ऐसे भी होते हैं जो इन्हें हानि पहुंचाना चाहते हैं। ये लोग मृदु स्वाभाव व प्रेम के इच्छुक होते हैं। इन्हें अपना जीवन साथी धैर्यवान, आज्ञाकारी तथा वफादार चाहते हैं। ये अपनी संतान को बहुत चाहते हैं। लेकिन ये अपने प्यार को कभी सही तरह से प्रकट नहीं कर पाते हैं।

मूलांक 1 वाले I.A.S या P.C.S अधिकारी, अच्छे प्रबंधक, विचारक, अच्छे नेता और बिजनेसमैन भी हो सकते हैं। इसके अलावा ये लोग डॉक्टर, सर्जन, डेंटिस्ट, पत्रकार के तौर पर भी अच्छे सफल होते हैं। इनकी जीवनशक्ति प्रबल होने के कारण सामान्यत: इनका स्वास्थ उत्तम रहता हैं।

इनके लिए मूलांक 1, 2, 3 व 9 और रविवार व सोमवार के दिन शुभ होते हैं। पीला, सुनहरा और नारंगी रंग इनके लिए लकी माना जाता है।