Numerology: अंक ज्योतिष से किसी भी व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। न्यूमेरोलॉजी में कुछ नंबर्स को मास्टर नंबर माना गया है। ये नंबर बेहद ही शक्तिशाली होते हैं। इसलिए जिन लोगों की बर्थ डेट के ये नंबर होते हैं वे लोग काफी लकी माने जाते हैं। जब किसी अंक में एक ही अंक का दोहरान हो तो उन्हें मास्टर नंबर कहा जाता है। ये नंबर 11 और 22 हैं। जानिए महीने की इन दोनों तारीखों में जन्मे लोगों का जीवन कैसा होता है…

मास्टर नंबर 11: अंक 11 में अंक 1 दो बार आता है। इस अंक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और अंक 11 में सूर्य के गुण दो गुना समाहित होते हैं। महीने की 11 तारीख को जन्मे जातक बहुमुखी प्रतिभा प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लोग पहले ही किसी भी चीज को भांप लेते हैं। जिससे इन लोगों को लाइफ में आने वाली दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है। ये लोग सपनों की ऊँची उडान भरने में कामयाब रहते हैं। ये आदर्शवादी होते हैं और दिमाग के काफी तेज भी होते हैं।

इन लोगों में नेतृत्व की अच्छी क्षमता होती है। इनका आध्यात्मिकता की ओर अधिक झुकाव होता है। ये सपनों की दुनिया में अधिक रहते हैं। आप दूसरों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनते हैं और सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आप सहनशील प्रवृत्ति के होते हैं। व्यापार से ज्यादा नौकरी में आप नाम कमाते हैं। तीन राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती, जानिए इससे बचने के अचूक उपाय

मास्टर नंबर 22: इस अंक का संबंध आध्यात्मिक शक्तियों से माना जाता है। महीने की 22 तारीख को जन्मे जातक काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। आप दूसरों को प्रकाशमान करते हैं। आपका दिमाग मास्टर माइंड होता है। आपके अंदर सभी काम करने की क्षमताएँ हो सकती हैं। आप अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने की ताकत रखते हैं। आप कठिन परिश्रम के बल पर बड़े से बड़े काम को पूरा कर लेते हैं। आप थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर एक बार किसी चीज को लेकर अड़ जाएं तो किसी की नहीं सुनते। अत्याधिक भावुक होने की कारण आप कई बार बेहद ही दुखी भी हो जाते हैं। सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप, जानिए क्या कालसर्प दोष से है इसका कोई कनेक्शन