Numerology Number 6: अंकज्योतिष के आधार पर किसी भी इंसान की लाइफ और उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इन मूलांक वालों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग अमूमन धनवान और खूबसूरत होते हैं। इनकी यही सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये सुंदरता को देखकर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। जानिए इस मूलांक वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…

शुक्र को सौंदर्य, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है। कहते हैं कि शुक्र के कुंडली में मजबूत होने से सारे सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र ग्रह के ही प्रभाव से इस राशि के जातकों के पास धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती है। भूमि, संपत्ति, आभूषण, हीरे जवाहरात इनके पास खूब होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनकी खूबसूरती भी बढ़ती चली जाती है।

शुक्र भोग विलास और यौन सुखों का प्रतिनिधि ग्रह भी है, इसलिए इस मूलांक वालों में विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। इस मूलांक वाले बहुत जल्दी किसी की तरफ भी आकर्षित हो जाते हैं और उसे अपना बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसी अवस्था में कई बार इन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। इस मूलांक के लोग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ये शीघ्र ही घुलने-मिलने वाले होते हैं। इन लोगों की लव लाइफ में तो काफी उतार-चढ़ाव रहते हैं लेकिन आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।

इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो वो कभी एक जैसी नहीं रहती। इनका आय से अधिक व्यय होता रहता है। ये जितने अधिक प्रयास करेंगे उतनी ही इन्हें सफलता हासिल होती है। इन्हें अपने जीवन में कभी न कभी धन सम्पत्ति को लेकर कुछ अदलती मामलों का भी सामना करना पड़ता है।