Numerology Prediction: अंक शास्त्र के अनुसार आप किसी की डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से उसके स्वभाव, आदतों और लाइफ के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां हम बात करेंगे किसी भी महीने की 11 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में जिनका मूलांक 2 माना जाता है। इस बर्थ डेट वाले लोगों पर चन्द्रमा का प्रभाव होता है। चंद्र मन का कारक है। 11 तारीख में जन्मे लोगों की बौद्धिक शक्ति तीव्र होती है। ये किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। इन लोगों में धन जमा करने की आदत होती है जिस वजह से इन्हें लाइफ में पैसों की कमी कभी नहीं होती है।

11 तारीख को जन्मे लोगों में बन ठनकर रहने की आदत होती है। इन्हें सुंदर और आकर्षक दिखना पसंद होता है। ये लोग थोड़े भावुक होते हैं अगर कोई इनसे थोड़ी भी मीठी बात कर ले तो ये उसके बहकावे में आ जाते हैं। ये अपनी बातों से किसी को भी अपना दिवाना बना सकते हैं। इन लोगों को बातचीत करना बेहद पसंद आता है। नई चीजों को सीखने की इनके अंदर ललक होती है। इन्हें किसी भी काम में जा सी भी लापरवाही पसंद नहीं आती। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। अपनी मेहनत से ये कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। यह भी पढ़ें-इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं मेहनती, साहसी और भाग्यशाली, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का भी यही है जन्म नक्षत्र

ये लोग दूसरों को मोहित करने में माहिर होते हैं। ये जिसको भी दिल देते हैं उसके साथ बेहद ही वफादारी से रहते हैं। लेकिन फिर भी इनके  रिश्ते अधिक समय तक नहीं बने रहते हैं। विवाह या प्रेम संबंधों के मामलों में इन्हें अधिक सफल नहीं देखा गया है। इस जन्म तारीख वाले कई लोग जीवन भर सच्चे प्रेम के लिए तड़पते रहते हैं। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है। यह भी पढ़ें- नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा करते हैं इन 4 राशि वाले, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये लोग स्वतंत्र रूप से कार्य करने में अधिक लाभ कमाते हैं। इनके लिए नौकरी सबसे अच्छी रहती है क्योंकि ये दूसरों की बनाई योजना को बखूबी पूरा कर सकते हैं। ये लोग अच्छे योजनाकार हो सकते हैं। कृषि कार्य, दूध और पानी से जुडे काम, न्याय, शिक्षा विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुडे काम इन्हें अच्छा लाभ प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से इन 5 राशि वालों को धन प्राप्ति के रहेंगे आसार, देखें आप इसमें शामिल हैं या नहीं?