Mulank 1 People Personality: अंकज्योतिष (Numerology) अनुसार मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 बनता है। इस मूलांक वालों में नेतृत्व, राजनीति और प्रशासन के गुण पाए जाते हैं। ये अंक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 1 वाले जातकों पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है जिस कारण ये लोग जीवन में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करते हैं। जानिए और क्या खासियत है इन मूलांक के लोगों में…
मूलांक 1 वाले लोग बेहद आकर्षक, महत्वाकांक्षी और अपने काम में कुशल होते हैं। ये समय पर सही निर्णय लेने में भी सक्षम होते हैं। ये ईमानदार और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। लेकिन ये थोड़े जिद्दी, अहंकारी और स्वार्थी भी हो सकते हैं। इनकी पढ़ाई में तेज होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। पैसों के कारण इनके कोई काम नहीं रुकते।
मूलांक 1 वाले किसी भी काम को करने में सक्षम होते हैं। ये लाइफ में मान वैभव काफी जल्दी अर्जित कर लेते हैं। इनके अंदर ऊर्जा काफी मात्रा में रहती है। ये किसी काम को करने में बहुत जल्दी ठकते नहीं हैं। ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये निडर और साहसी होते हैं। ये जीवन में आने वाली किसी भी तरह की कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं। इस मूलांक वालों के बारे में ये भी कहा जाता है कि ये बिना स्वार्थ के कोई काम नहीं करते। शायद इनका यही गुण इन्हें सफलता भी दिलाता है। (यह भी पढ़ें- 2021 से 2025 तक कब किस राशि पर रहेगी शनि ढैय्या और कौन सी राशियां इससे रहेंगी मुक्त, जानिए)
ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च कर डालते हैं। ये जहां रहते हैं वहां मुखिया की भूमिका निभाते हैं। इनका स्वभाव डॉमिनेटिंग होता है। ये लोग अपने साथी से वफादारी चाहते हैं। ये बाहर से भले ही कठोर दिखाई दें लेकिन अंदर से मृदु स्वाभाव के होते हैं। इनका प्रेम सम्बन्ध स्थायी रहता है। (यह भी पढ़ें- भगवान शिव की पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किन चीजों का नहीं, जानिए)
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाये तो मूलांक 1 वाले अच्छे प्रबंधक, विचारक, अधिकारी, अच्छे राजदूत हो सकते हैं। खासतौर से इन्हें बिजनेस में अपना लक अजमाते देखा जा सकता है। (यह भी पढ़ें- अगस्त में मेष, वृषभ समेत इन राशियों को करियर में जबरदस्त लाभ होने की संभावना, देखें क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?)