Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के आधार पर किसी भी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है उन लोगों का मूलांक 5 होगा। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इसलिए बुध के प्रभाव से इन तारीखों में जन्मे लोगों का बुद्धिमान होना स्वभाविक है। इस मूलांक वाले साहसी तथा कर्मशील होते हैं।

ये जीवन में आने वाली हर चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं। ये लोग नयी नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं। नौकरी और व्यापार में रिस्क लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। नौकरी से ज्यादा ये लोग व्यापार में सफलता हासिल करते हैं। इन मूलांक वालों की खास बात ये है कि ये लोग किसी विषय को लेकर अधिक देर तक परेशान नहीं रहते और न ही खुश रहते हैं। ये हर परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं।

इन लोगों में दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है। ये पल भर में किसी को भी अपना मित्र बना लेते हैं। दूसरों से काम निकलवाना भी इन्हें बखूबी आता है। इस मूलांक वालों की खासियत ये भी है ये किसी के भी मन की बात तुरंत जान लेते हैं। इन्हें कई चीजों का ज्ञान होता है। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में कुछ भी कर पाने में सक्षम होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अमूमन अच्छी रहती है। ये लोग नयी नयी खोज से लाभ कमाते हैं। लाइफ में इन्हें पैसों की कमी कभी नहीं देखनी पड़ती। देखने में आकर्षक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, अपनी शान-ओ-शौकत में अधिक धन करते हैं खर्च

इस मूलांक के लोगों का लगभग हर किसी से अच्छा रिश्ता होता है। ये मित्र जल्दी बना लेते हैं और उन्हें भूल भी जल्दी ही जाते हैं। ये मित्रों से लाभ भी खूब कमाते हैं। इन लोगों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते। इन्हें जल्द ही एक प्रेम सम्बंध से दूसरे संबंध की तरफ खिचते हुए देखा गया है। इन लोगों के दो विवाह होने की भी संभावनाए रहती हैं। काफी इमोशनल माने जाते हैं इन 4 राशि के लोग, भावुकता में खत्म कर देते हैं अपना रिलेशन