Numerology November 2021: नवंबर के महीने का मूलांक 2 होता है। ये नंबर चंद्रमा का माना जाता है। ये महीना कुछ लोगों के लिए बेहद ही खास होने वाला है तो कुछ के लिए मुश्किल भरा साबित होगा। लेकिन खासतौर से ये महीना मूलांक 2 वालों के लिए विशेष रहेगा। नौकरी में जबरदस्त तरक्की के आसार रहेंगे। अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। जानिए और किन मूलांक वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना लाभकारी साबित होगा।
मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर का महीना काफी खास होने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों से भी आपको लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस अवधि में आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे।
मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर महीना काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को इस अवधि में लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर ये महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। (यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद शनि बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से जल्द मिलेगी मुक्ति)
मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए नवंबर का महीना काफी सकारात्मक रहने वाला है। परिवार वालों और दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छा काम करने को मिलेगा। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
मूलांक 8: जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना काफी बेहतरीन साबित होगा। आपको इस महीने अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको बहुत लाभ होगा। (यह भी पढ़ें- मासिक राशिफल, नवंबर 2021: वृष, धनु समेत 5 राशि वालों को इस महीने धन लाभ होने के आसार, जानिए बाकियों का क्या रहेगा हाल)