Numerology Number 3 Prediction: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी बृहस्पति है। ज्योतिष में इस ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। मूलांक 3 वाले बड़े स्वाभिमानी माने जाते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इस मूलांक के जातकों की लव लाइफ या वैवाहिक लाइफ में हमेशा तनाव बने रहते हैं। जानिए कैसी होती है इनकी आर्थिक लाइफ, लव लाइफ और स्वास्थ्य लाइफ।
इस मूलांक के लोग किसी का एहसान लेना पसंद नहीं करते। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती है। ये काफी साहसी, शक्तिशाली, मेहनती माने जाते हैं। ये जीवन में आने वाली कैसी भी परिस्थिति का सामना करना पाने में सक्षम होते हैं। ये लोग जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।
इस मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो समय के साथ-साथ अच्छी होती चली जाती है। इनके पास धन कमाने के एक से अधिक साधन होते हैं। इन्हें कई बार धन संपत्ति के चक्कर में मुकदमेंबाजी का सामना भी करना पड़ता है। जिसमें इन्हें सफलता मिलने के भी आसार रहते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति से खूब लाभ मिलता है। (यह भी पढ़ें- बेहद ही चतुर माने जाते हैं इन 4 राशि के जातक, इन्हें कार्यक्षेत्र में कोई नहीं दे सकता मात)
इनके संबंधों की बात की जाए तो इस मूलांक के लोगों के पारिवारिक संबंधों में हमेशा दिक्कत रहती है। इन्हें अपने रिश्तेदारों की वजह से भी लाइफ में काफी कष्ट उठाने पड़ते हैं। इनका स्वभाव आलसी होता है। इनकी शादीशुदा लाइफ में भी हमेशा उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। इस मूलांक के कई लोगों के दो विवाह होने के भी चांस रहते हैं। इनके स्वास्थ्य की बात करें तो मूलांक 3 वालों को पीठ दर्द, त्वचा से संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों के जातक दूसरों के लिए माने जाते हैं भाग्यशाली, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)
इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। आपकी सोच काफी सकारात्मक होती है। आप काफी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। आपको अनुशासन काफी प्रिय होता है। जो व्यक्ति आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाये आप उससे सारे संबंध खत्म कर देते हैं। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फिर चाहे आप खुद ही मुसीबत में क्यों न पड़ जाएं। (यह भी पढ़ें- इन 6 नाम वाली लड़कियां मानी जाती हैं काफी लकी, पति के दिल पर करती हैं राज)