September 2021 Numerology: मूलांक 1: जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक का प्रतिनिधित्व सूर्य करते हैं। इस महीने मूलांक 1 वाले लोगों को कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें। कार्यस्थल पर निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बॉस के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। नौकरी में किसी भी तरह का बदलाव अभी न करें तो बेहतर रहेगा।

मूलांक 2: जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या फिर 29 होती है उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक वालों को इस महीने मानसिक तनाव काफी ज्यादा रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस में विस्तार होगा। नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलाांक वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये महीना शानदार साबित होगा। आय में वृद्धि के जबरदस्त योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। निवेश से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।

मूलांक 4: जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31 होती है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए ये महीना मुश्किलों भरा रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय इस महीने जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (यह भी पढ़ें- सितंबर महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, इनमें से 2 राशियों के बढ़ेंगे कष्ट)

मूलांक 5: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना काफी अच्छा साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपकी इमेज अच्छी होगी। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 6: किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए ये महीना परेशानियों भरा रह सकता है। बनते हुए काम बिगड़ेंगे। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ के लिए भी ये महीना अनुकूल नहीं है। (यह भी पढ़ें- September 2021 Festivals List: सितंबर में शुरू होंगे पितृपक्ष, इस माह हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार)

मूलांक 7: जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 माना जाता है। यह महीना आपके लिए सफलता भरा साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है। (यह भी पढ़ें- सितंबर 2021 में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल)

मूलांक 8: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होगा। ये महीना इस मूलांक वाले लोगों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा। कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में तनाव रहेंगे।

मूलांक 9: 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होगा। इस महीने आपको हर काम बड़े ही सावधानी से करना होगा। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। (यह भी पढ़ें- शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश; जानिए सभी राशियों पर क्या रहेगा शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव?)