Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का प्रतिनिधि ग्रह होता है चंद्र। मूलांक 2 वाले लोग शांत प्रकृति के होते हैं। ये देखने में खूबसूरत होते हैं और इन्हें सुंदरता बहुत जल्दी आकर्षित भी करती है। हालांकि इस कारण ये कई बार दिक्कत में भी पड़ जाते हैं। ये बाहरी सुंदरता से आकर्षित होकर तुरंत प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन बाद में इन्हें पछताना पड़ता है। इस कारण इन लोगों के प्रेम संबंध अधिकतर स्थायी नहीं होते।
मूलांक 2 वाले व्यक्ति बौद्धिकता के स्तर पर किसी को भी मात दे सकते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। ये दूसरों के बीच लोकप्रिय और चर्चित रहते हैं। इनके चेहरे पर एक अनूठी चमक होती है जिससे लोग इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का संबंध विदेश से भी होता है। ये विदेश यात्राएं भी करते हैं। ये लोग ज्वेलरी, कमोडिटी, गारमेंट के बिजनेस में अच्छी सफलता अर्जित करते हैं।
मूलांक 2 के स्वामी चंद्र का स्वभाव चंचल माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के जातकों का मन भी इधर उधर भटकता रहता है। ये लोग कभी स्थिर नहीं रहते। ये अपने ही द्वारा लिए हुए निर्णय को बार-बार बदलते रहते हैं। छोटी-छोटी बातों का ज्यादा सोचने के कारण ये मानसिक रोगों से भी ग्रसित हो जाते हैं। ये लोग कल्पनाशील, भावुक, सहृदय होते हैं और जन्मजात कलाकार भी होते हैं। ये शारीरिक रूप से अधिक बलवान नहीं होते और इन लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी भी देखने को मिलती है। 23 मई से शनि की वक्री चाल होगी शुरू, धनु, मकर समेत इन राशियों के लोग रहें सतर्क
ये लोग दूसरों को सम्मोहित करने में माहिर होते हैं। ये किसी भी अपरिचित व्यक्ति को पल में अपना बना लेते हैं। ये थोड़े शंकालु स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही दूसरों के मन की बात जान लेने में प्रवीण होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अधिकतर अच्छी रहती है। क्योंकि इन लोगों में धन जमा करने की आदत होती है। ये लोग धन जमा करके प्रसन्न होते हैं। इन 4 के लोग होते हैं बेहद ईमानदार और मेहनती, मां लक्ष्मी की रहती हैं इन पर विशेष कृपा
इन लोगों के प्रेम संबंधों की बात की जाय तो प्रेम के मामलों में ये लोग अधिक सफल नहीं हो पाते हैं। इनका कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता। क्योंकि ये खूबसूरती से आकर्षित होकर तुरंत संबंध जोड़ लेते हैं लेकिन बाद में इन्हें अपनी गलती का अहसास होने लगता है। जिससे ये अपना रिश्ता खत्म करने में भी देरी नहीं लगाते। कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि भी उठानी पड़ती है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है।