Numerology: ज्योतिष अनुसार अंकों का हमारे जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। हर व्यक्ति का किसी न किसी एक अंक से खास लगाव रहता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 8 के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस अंक के लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। ये लोग काफी ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं। जानिए इनमें और क्या होती है खूबी।

इस अंक वाले लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये चुपचाप बिना बताए अपने काम पूरे करने में लगे रहते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है। इन्हें सफलता कठिन परिश्रम करके मिलती है। ये लोग जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। हर परिस्थिति में ये बड़ी ही आसानी से ढल जाते हैं।

ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ऐसा कहा जाता है ये लोग जितनी अधिक मेहनत करते हैं उतना ही सफलता मिलने के इन्हें आसार रहते हैं। इन्हें चापलूसी करने वाले लोगों से सख्त नफरत होती है और ये खुद भी दूसरों की चापलूसी करना पसंद नहीं करते। इस मूलांक वालों को उन्हीं कार्यों में सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं जिनमें मेहनत अधिक करनी पड़ती है।

मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है क्योंकि इनमें पैसा जोड़ने की अच्छी आदत होती है। इन्हें फिजूल में पैसा खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये निवेश करने के शौकिन होते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 4 नाम वाली लड़कियों के दीवाने माने जाते हैं लड़के, जानिए नाम को लेकर क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र)

इस मूलांक के जातकों को शनि ग्रह से संबंधित काम अधिक सूट करता है। ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल, पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो इन्हें निश्चित ही सफलता मिलेगी। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार खूब कमाते और खूब पैसा उड़ाते हैं इन 4 राशि के लोग, लेकिन नहीं होती इनके पास धन-धान्य की कमी)