Numerology Reading: शादी को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता होती है। हर कोई ये जानने का इच्छुक होता है कि उसकी लव मैरिज होगी या अरेंज। वैसे तो हाथ की लकीरों और कुंडली को देखकर विवाह संबंधित बहुत सी जानकारी हासिल की जा सकती है। लेकिन इसके लिए ज्यादातर ज्योतिषियों की मदद लेनी पड़ती है। लेकिन आप चाहे तो बड़ी ही आसानी से अपने प्रेम या अरेंज विवाह के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक निकालना है। जैसे किसी का जन्म महीने की 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+5=7 होगा। यदि किसी का जन्म 28 तो हुआ है तो उसका मूलांक 2+8=10, 1+0=1 होगा।

मूलांक से जानिए, लव मैरिज होगी या अरेंज? (Marriage Prediction By Numerology) :

मूलांक 1: इस अंक को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ये लोग अपने प्यार में पहल नहीं कर पाते जिस कारण इनका प्रेम विवाह कम ही देखने को मिलता है।

मूलांक 2: इस अंक के लोग काफी सोच समझकर ही प्यार में विश्वास करते हैं जिस कारण ये अपने प्रेमी से ही विवाह करना पसंद करते हैं। ये अंक चंद्रमा का प्रतीक होता है। जिस कारण ये लोग चांद की तरह चंचल स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 3: गुरु का प्रतीक है ये अंक। 3 मूलांक वाले लोग लव मैरिज में सफल होते हैं। इन्हें अपनी पसंद की चीजें करना ज्यादा पसंद होता है।

मूलांक 4: राहु का प्रतीक होता है नंबर 4, इस अंक के लोग अधिक प्रेम संबंध बनाते हैं और इसलिए ये लोग प्रेम के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं होते। हालांकि इनका विवाह पसंद से ही होता है। लेकिन स्वभाव के काफी चंचल होने के कारण ये फ्लर्ट करने से बाज नहीं आते।

मूलांक 5: यह अंक बुध का प्रतीक होता है। इस अंक के लोग स्वभाव से सीधे होते हैं और परिवार वालों की सहमति से ही विवाह करना पसंद करते हैं। लव मैरिज में भी परिवार वालों को राजी कर लेते हैं।

मूलांक 6: इस अंक वाले लोगों को प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। पर एक से ज्यादा प्रेम संबंधों के चलते अकसर सही इंसान को खो देते हैं। यह अंक शुक्र का प्रतीक है।

मूलांक 7: इस अंक के लोगों का स्वभाव काफी संकोची होता है। इसलिए प्रेम विवाह में रूचि होने ते बाद भी उसका खुलकर समर्थन नहीं कर पाते। लेकिन चाहे लव हो या अरेंज मैरिज अपने जीवन साथी से सच्चा प्रेम करते हैं। ये अंक केतु का होता है।

मूलांक 8: शनि का प्रतीक है यह अंक। ऐसे लोग बहुत ही कम प्रेम के चक्कर में पड़ते हैं लेकिन अगर एक बार प्रेम संबंधों में पड़ गये तो उस व्यक्ति से विवाह करने में सफल होते हैं।

मूलांक 9: इस अंक के लोगों का अकसर अपने प्रेमी से विवाद होता रहता है जिस कारण ये प्रेम विवाह से कतराते हैं। ज्यादातर अरेंज मैरिज करने का निर्णय लेते हैं। यह अंक मंगल का प्रतीक माना जाता है।