Numerology Mulank 2: जिन व्यक्तिओं का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव से महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग कल्पनाशील, बेहद भावुक और चंचल होते हैं। इनका मन कभी एक जगह नहीं टिकता। इसी कारण इनके कई प्रेम संबंध भी बनते बिगड़ते रहते हैं। ये अधिक समय तक एक ही कार्य पर स्थिर नहीं रहते। इस मूलांक के लोग जन्मजात कलाकार और शांतिप्रिय होते हैं। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये प्रवीण होते हैं। जानिए मूलांक 2 के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…

मूलांक 2 वाले शारीरिक रूप से अधिक बलवान नहीं होते लेकिन इनका दिमागी तौर पर ये काफी मजबूत होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है जिस वजह से ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते। सौंदर्य के प्रति इनकी खास रुचि होती है। प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी होते हैं। इनकी तरफ हर कोई आकर्षित हो जाता है। इनका स्वभाव थोड़ा शंकालु होता है। ये लोग किसी भी चीज के लिए किसी को ना नहीं कह पाते। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाये तो वो अमूमन अच्छी होती है। क्योंकि इन लोगों में धन जमा करने की आदत होती है। ये धन प्राप्त करके खुश भी होते हैं। ये धन कमाने की योजना में माहिर होते हैं।

इस मूलांक के लोग छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी भावुक हो जाते हैं। यहां तक की ये दूसरों के दुख को देखकर खुद भी रोने लगते हैं। अत्याधिक भावुक होने की वजह से कई बार इन्हें मजाक में कही हुई बात भी दिल पर लग जाती है। इस मूलांक वालों को साज-सज्जा का काफी शौक होता है। यह भी पढ़ें- ढाई साल बाद शनि का होगा राशि परिवर्तन, 3 राशि वालों को शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

इनके कई मित्र धीरे-धीरे इनसे दूर हो जाते हैं। हालांकि ये अपने मित्रों से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन अत्यधिक प्रेम व हस्तक्षेप के कारण इनके कुछ मित्र इनका साथ छोड़ देते हैं। वहीं प्रेम संबंधों में भी ये अधिक सफल नहीं हो पाते। यहां तक कि इन्हें लव लाइफ की वजह से कई बार हानि भी उठानी पड़ जाती है। इस मूलांक के लोग कई बार पूरी जिंदगी प्रेम के लिए तड़पते रहते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है। यह भी पढ़ें- किन 5 राशि वालों के एक से अधिक लव रिलेशन बनने की रहती है संभावना, जानिए

इस मूलांक के अधिकतर लोग नौकरी करते हैं और इसी में इन्हें सफलता मिलने के आसार रहते हैं। ये लोग दूसरों की बनाई योजना को बखूबी पूरा कर सकते हैं। दूध और पानी से जुडे काम, नहर विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े काम में ये अच्छा लाभ कमाते हैं।