यहां हम मूलांक 3 वालों के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 3 बनता है। इस मूलांक वाले लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं आता है। इन्हें किसी का एहसान लेना भी पसंद नहीं होता। ये लोग अपने दम पर सबकुछ करना चाहते हैं। ये लोग किसी भी कीमत पर अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं कर सकते। जानिए इस मूलांक वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…

ये लोग काफी साहसी, शक्तिशाली और संघर्षशील होते हैं। ये अपने जीवन में आने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करने में सक्षम होते हैं। इस मूलांक वाले अगर एक बार कुछ करने की ठान लें तो उसे करके ही दम लेते हैं। ये लोग अच्छे विचारक, दूरदर्शी यानी समय से पहले घटनाओं को भाप लेने वाले होते हैं। इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती।

इस अंक वाले लोग अधिकतर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग पढ़ने लिखने में तेज होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ये लोग समय के साथ धीरे-धीरे धनवान बनते हैं। इनकी आमदनी के एक से अधिक साधन होते हैं। इन्हें धन संपत्ति के मामलों में कई बार मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है। इन लोगों के मित्रों की संख्या अधिक होती है। कठोर अनुशासन के कारण कुछ लोग इनके विरोधी भी बन जाते हैं। इन्हें अपने दोस्तों से कई बार धोखा मिलने के भी आसार रहते हैं। धनु, मकर समेत इन 5 राशियों पर शनि की रहेगी टेढ़ी नजर, इस दिन से शनि की उल्टी चाल होगी शुरू

इनके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो वो कभी स्थायी नहीं रहते। इस मूलांक वाले लोगों के एक से अधिक प्रेम संबंध और कई बार एक से अधिक विवाह होने के भी आसार रहते हैं। ये लोग विलासी प्रवृति के होते हैं। सामान्य तौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखी ही रहता है। मूलांक 3 वाले अधिकतर लोग सेना व पुलिस में, प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर, सचिव, बैंको में अधिकारी तथा धार्मिक नेता आदि बन सकते हैं। इन बर्थ डेट वाले लोग माने जाते हैं सबसे भाग्यशाली, तेज किस्मत के कारण लाइफ में नहीं रहते दुखी