Numerology Number 5 Prediction: अंक ज्योतिष में नंबर 5 साहस का प्रतीक माना जाता है। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 बनता है। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान बनता है और अपनी बुद्धि के बल पर कुछ भी कर पाने में सक्षम होता है। बॉलीवुड दीवा कंगना रनौत की बर्थ डेट का भी यही मूलांक बनता है। कंगना का जन्म दिन 23 मार्च को होता है।
इस मूलांक वाले लोग चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और लड़कर विजय भी प्राप्त कर लेते हैं। ये लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। ये व्यक्ति नयी नयी योजनाओ पर काम कर लाभ कमाते हैं। ये व्यापार या किसी भी काम में रिस्क उठाने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। मूलांक 5 वाले किसी विषय को लेकर अधिक देर तक परेशान नहीं रहते और न ही किसी चीज को लेकर अधिक देर तक प्रसन्न रहते हैं।
इनमें दूसरो को अपनी तरफ आकर्षित करने का गुण भी होता है। ये लोग किसी व्यक्ति को देखकर उसके मन की बात जान लेते हैं। ये लोग कई भाषाओं के ज्ञाता होते हैं। ये लोग धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी धनार्जन कर लेते हैं। सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन 5 राशि वालों की धन-दौलत और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना
मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते। ये काफी जल्दी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं। इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। आमतौर पर इनकी गृहस्थी सुखी रहती है। मूलांक 5 वाले व्यापार और उद्योग धंधों में अच्छी सफलता पाते हैं। ये लोग अच्छे मैनेजर, वकील, जज, अधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार या ज्योतिषी हो सकते हैं। ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग
इनके लिए 5,14 व 23 तारीख अच्छी मानी जाती हैं। शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार का दिन इनके लिए शुभ रहता है। हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग इनके लिए अनुकूल होता है।