Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 4 राहु ग्रह का माना जाता है। जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक वाले लोग महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। ये लोग अपने कार्यों से अकसर हर किसी को चकित कर देते हैं। इनमें साहस की कोई कमी नहीं होती। लेकिन इस मूलांक के अधिकतर लोग घमंडी, हठी और उपद्रवी माने जाते हैं। जानिए मूलांक 4 वालों के बारे में विस्तृत जानकारी…
मूलांक 4 वाले लोग घर, बाहर समाज और राजनीति सभी प्रकार की जानकारी रखते हैं। ये मनमौजी स्वभाव के होते है। इन लोगों के गलत कार्यों में लिप्त होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए इन्हें हमेशा अच्छी संगती में ही रहना चाहिए। आमतौर पर ये लोग समय के पाबंद होते हैं। ये अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष भी करते हैं। आप सामाजिक व राजनीति क्षेत्र से जुड़कर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस मूलांक वाले लोग थोड़ा स्वार्थी भी माने जाते हैं। आप निरंतर अपने काम में लगे रहते है और नये-नये परिवर्तन करने का प्रयास करते हैं।
इन्हें आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यवहारिक रूप से काम करने में ही इन्हें लाभ मिलता है। ये अपने पैसे व्यर्थ में भी काफी खर्च कर देते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इनकी किसी के साथ भी जल्दी मित्रता हो जाती है। इन्हें अपने मित्रों से खूब लाभ भी मिलता है। इन लोगों का मूलांक 1, 2 और 7 वालों से सबसे अच्छा संबंध रहता है। मूलांक 8 वालों से भी इनकी दोस्ती काफी अच्छी देखी जाती है। इस अंक को धन-संपत्ति के मामले में माना जाता है लकी, देखें क्या आपकी भी बर्थ डेट का ये है नंबर
इस मूलांक वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते। ये अच्छे व्यापारी ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर, प्रोफ़ेसर, डाक्टर, वकील व लीडर बन सकते हैं। ये किसी विभाग के प्रमुख बनकर बड़े-बडे परिवर्तन कर सकते हैं। लेकिन इन्हें नौकरी में कई बार हानि भी उठानी पड़ती है। इनके लिए रविवार, सोमवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। साथ ही नीला, खाकी व भूरा रंग शुभ माना गया है। क्या आपके माथे पर भी बनती हैं लकीरें, तो जानिए इसका भाग्य से क्या है कनेक्शन