Date Of Birth Astrology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ विशेषताएं देखने को मिलती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 वालों की। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोग अमूमन धनवान होते हैं। इन्हें जीवन में तमाम सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये महंगी से महंगी चीजें खरीदने के शौकिन माने जाते हैं।

शुक्र ग्रह को सौंदर्य, यौन सुख, भोग विलास, भौतिक वस्तुओं का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उन्हें तमाम सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। मूलांक 6 वाले जातक शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण धनवान होते हैं। इनके पास धन संपत्ति की शायद ही कमी देखने को मिले। इस मूलांक वालों की एक खासियत ये भी है कि इनकी खूबसूरती उम्र के साथ बढ़ती जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक के जातक हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं।

ये अपने खर्चों पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं रख पाते। ये कई बार आय से अधिक पैसा खर्च कर देते हैं और बाद में परेशान होते हैं। ये पैसा कमाते भी खूब हैं और उड़ाते भी खूब हैं। तो इन्हें अत्याधिक पैसा खर्च करने की आदत पर लगाम लगाना चाहिए। कई बार धन संपत्ति को लेकर मूलांक 6 वालों को अदालती मामलों का भी सामना करना पड़ता है। (यह भी पढ़ें- महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 29 सितंबर तक का समय खास, जानिए किन उपायों से आर्थिक संकट हो सकते हैं दूर)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोग काफी जल्दी किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। जिस कारण ये कई बार मुसीबत में भी पड़ जाते हैं और बदनामी का सामना भी करना पड़ जाता है। गलत संगत से इन्हें हमेशा बचकर रहना चाहिए। खान-पान पर इन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए।

मूलांक 6 वाले लोग शीघ्र ही किसी से भी घुल मिल जाते हैं लेकिन अलग भी उतनी ही जल्दी हो जाते हैं। क्योंकि इनके कई संबंध बिना सोचे समझे बनते हैं। इन्हें वैवाहिक जीवन भी कष्टदायी रहने के आसार रहते हैं।