मूलांक 1 सूर्य देव का अंक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। इस मूलांक के लोगों में राजनीति और प्रशासन के गुण पाए जाते हैं। ये लोग जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनके अंदर पैसा कमाने का एक जुनून देखने को मिलता है। जिसके चलते ये करियर में बड़ी तेजी से आगे निकल जाते हैं।
ये मेहनत करके लाइफ में धन-दौलत, मान-सम्मान सबकुछ हासिल कर लेते हैं। इन्हें लाइफ में कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती लेकिन ये मेहनत करके अपनी राह आसान करने में कामयाब रहते हैं। ये काफी बुद्धिमान होते हैं। इन्हें हर चीज की सही जानकारी होती है। ये अपनी बुद्धि के बल पर भी लाइफ में खूब धन कमाते हैं। ये लोग सत्ता और शक्ति दोनों से प्रेम करते हैं। ये कर्म प्रधान, बातों के धनी और अडिग माने जाते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता।
ये निडर और साहसी होते हैं। ये जीवन में आने वाली सभी परिस्थितियों का डटकर सामना करते है। इन्हें इनका स्वाभिमान काफी प्रिय होता है जिससे समझौता ये बिल्कुल भी नहीं करते। जहां इन्हें सम्मान मिलता है ये वही रहते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। इनके स्वभाव में कभी-कभी जिद्दीपन और अहंकार भी देखने को मिल जाता है। ये किसी भी चीज में अपने बारे में पहले सोचते हैं जिस कारण लोग इन्हें स्वार्थी भी समझ लेते हैं। (यह भी पढ़ें- इन राशियों के लोग कर सकते हैं नए साल में नई नौकरी और सैलरी में अच्छी बढ़ोत्तरी की उम्मीद)
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी रहती है। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। इन्हें जब भी पैसों की जरूरत होती है तो इन्हें किसी न किसी से मदद मिल ही जाती है। ये अपनी शान-शौकत पर काफी धन खर्च करते हैं। ये आमतौर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। (यह भी पढ़ें- 2021 के आखिर में बुध बदलेंगे राशि, जानिए किन राशि वालों की 2022 की शुरुआत हो सकती है बढ़िया)