Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 7 का प्रतिनिधित्व केतु ग्रह करता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है उनका मूलांक नंबर 7 होता है। कई लोग इसे चंद्रमा का अंक भी मानते हैं। इस मूलांक वाले लोग स्वतंत्र विचार के और अपनी अलग पहचान बनाने वाले होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ, अभिनेता विक्की कौशल की भी बर्थ डेट का यही मूलांक है।
इस मूलांक वाले लोगों को हमेशा कुछ न कुछ करते रहने का शौक होता है। ये लोग कभी खाली नहीं बैठ सकते। इनके दिमाग में हर समय कुछ न कुछ चलता रहता है। इन लोगों की कल्पनाशक्ति काफी तीव्र होती है। ये लोग अपनी बात स्वतंत्र रूप से और बिना डरे किसी से भी साफ-साफ कह देते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर ये चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। बिजनेस के लिहाज से ये अंक माना जाता है लकी, मुकेश अंबानी की बर्थ डेट का भी यही है नंबर
ये अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं। ये ग्रंथों के ज्ञाता भी होते हैं। ये अपनी मौलिकता के बल पर धन अर्जित करते हैं। लेकिन ये लोग अधिक धन संग्रह नहीं कर पाते और धन खर्च भी कम ही करते हैं। इनका अधिकतर धन दान-पुण्य के कार्यों में खर्च होता है। हालांकि इन्हें लाइफ में पैसों की दिक्कत भी कम ही देखनी पड़ती है। इन लोगों के मित्र लंबे समय तक के लिए नहीं बनते। इसलिए इनके दोस्तों की संख्या कम ही होती है।
ये लोग प्रेम का दिखावा तो नहीं कर पाते लेकिन इनके अंदर प्रेम खूब होता है। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अमूमन सुखी ही गुजरता है। अपनी तीव्र कल्पना शक्ति के कारण ये लोग कवि, लेखक और दार्शनिक के रूप में अधिक सफल होते हैं। इसके अलावा ये डॉक्टर, अध्यापक, जज, ज्योतिषी, सरकारी अधिकारी, एक्टर भी बन सकते हैं। अगर आपकी बर्थ डेट का ये है नंबर, तो शनि की रहेगी विशेष कृपा, नहीं होगी धन की कभी कमी
लकी तारीख: 7, 16 व 25
लकी दिन: रविवार, सोमवार और गुरुवार
लकी रंग: हल्का पीला व काफ़ूरी रंग