Numerology Prediction: मूलांक 9 वाले जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 बनेगा। ये लोद अधिक ऊर्जावान और शरीर से मजबूत होते हैं। इनकी आवाज तीखी और ऊंची होती है। इन लोगों की बात को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। जीवन की हर परिस्थिति से निपटने के लिए ये लोग तैयार रहते हैं। जानिए इस मूलांक वालों की लव लाइफ, आर्थिक लाइफ से लेकर पारिवारिक लाइफ तक का हाल…
ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ये अपने मान-सम्मान से जरा भी समझौता नहीं करते सकते। इन लोगों का जीवन संघर्षपूर्ण रहता है लेकिन ये उससे निपटने के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें अपनी खुशामद बहुत पसंद होती है लेकिन इन्हें अकसर चापलूसों से ही नुकसान पहुचंने की आशंका रहती है। इसलिए इन्हें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव लगा रहता है। लेकिन ये किसी भी परिस्थिति में दुखी नहीं होते बल्कि डटकर खड़े रहते हैं। शायद यही वजह है कि इनके जीवन में संकट के बादल जल्द ही हट जाते हैं। ये लोग खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन जमीन जायदाद के मामले में ये बहुत लकी होते हैं। इन्हें शादी के बाद ससुराल पक्ष से भी धन मिलता रहता है। जोखिम भरे कार्यों में ये अधिक धन कमाते हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ही रहती है। अगले साल शनि बदलेंगे अपनी राशि, एक राशि को शनि साढ़े साती तो 2 को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
मूलांक 9 वालों को बचपन में कम ही सुख देखने को मिलता है। इनके अपने भाई-बहनों से मनमुटाव होने के आसार रहते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंधों की बात की जाए तो वो स्थायी नहीं रहते। अकसर इनके प्रेम संबंधों को टूटते हुए देखा गया है। इनका गुस्सा और स्वाभिमान इनके कई रिश्तों को खराब कर देता है। दांपत्य जीवन में भी इन्हें दुख देखने को मिलते हैं।
इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो मूलांक 9 वाले इंजीनिअर, डॉक्टर, बिजली से सम्बंधित कार्य, टूरिज्म, घुड़सवारी और राजनीति से जुड कर काम करते हैं। भूलकर भी इन 4 राशि वालों से कुछ न करें शेयर, पल में खोल देते हैं राज