Numerology Number 9 Prediction: जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है उनका मूलांक 9 होगा। ये मंगल ग्रह का अंक माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग काफी उत्साही और ऊर्जावान होते हैं। ये अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। ये लोग अन्य लोगों से हटकर होते हैं। इनका उग्र स्वभाव इनकी तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है। इन जातकों के पास भूमि, संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है।

इन जातकों में आत्मविश्वास भरपूर होता है। ये अपनी बात को पूरी दबंगता के साथ रखते हैं जिस कारण ये सबसे तेजी से आगे भी बढ़ते हैं। लेकिन इनकी यही आदत कई बार इन्हें नुकसान भी पहुंचाने का काम करती है। अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखने के कारण इनके दुश्मन भी काफी बन जाते हैं। जो इन्हें हर पल नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस मूलांक के लोग बड़े अधिकारी, पुलिस और सेना में भी देखे जा सकते हैं।

इस मूलांक के अधिकतर लोगों के पास मकान और जमीन एक से अधिक होती है। ये खेती के बड़े हिस्से के मालिक होते हैं। ये लोग स्वतंत्र तरीके से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इन जातकों की कमजोरी है कि इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। जिससे बनता हुआ काम बिगड़ने के आसार रहते हैं। इन्हें गुस्से में अच्छे-बुरे का भान नहीं रहता। इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण होने वाला शुरू, हो जाएं सतर्क

इस मूलांक वाले लोगों को मान मर्यादा का पूरा ख्याल रहता है। ये दूसरों का सम्मान करते हैं और सामने वाले से अपने सम्मान की भी अपेक्षा करते हैं। दूसरों की मदद के चक्कर में ये लोग कभी-कभी अपना नुकसान कर बैठते हैं। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने की आशंका रहती है। इस मूलांक वाले लोगों में गुण तो बहुत होते हैं लेकिन ये कभी भी एक चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। घमंडी और अहंकारी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, इनकीं ये खूबी बना देती हैं इन्हें धनवान

इस मूलांक वाले लोग कठिन से कठिन चैलेंज को हमेशा स्वीकार करते है इससे कभी भागते नहीं है। आपके जीवन में परेशानियां भी बहुत आती हैं लेकिन आप सभी का सामना बड़ी ही समझदारी से करते हैं। आप किसी के अधीन काम करना पसंद नही करते। इन 4 राशि के जातक हमेशा लड़ने के लिए रहते हैं तैयार, छोटी-छोटी बातों पर हो जाते हैं नाराज