Numerology Number 5: अंकशास्त्र की ज्योतिष में खास जगह मानी जाती है। इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसकी आर्थिक लाइफ, स्वास्थ्य और लव लाइफ के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। यहां हम मूलांक 5 वालों के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 बनता है। ज्योतिष अनुसार ये बुध ग्रह का अंक होता है। बुध को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक वाले लोगों का बुद्धिमान होना स्वभाविक है।
क्या होती हैं खूबियां: इस मूलांक के लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। ये जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और उन पर विजय पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये नयी नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं। नौकरी से ज्यादा ये बिजनेस में सफल होते हैं। व्यापार में रिस्क उठाने के लिए ये सदैव तत्पर रहते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये हर परिस्थिति अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं। इनमें दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने का गुण होता है। इस मूलांक वाले अधिक समय तक किसी बात को लेकर दुखी नहीं रहते। दूसरों से काम निकलवाना भी इन्हें बखूबी आता है। इनके अंदर एक ये भी खासियत होती है कि ये दूसरों के मन की बात तुरत भांप लेते हैं।
शिक्षा: इस मूलांक वाले अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये पढ़ने में अमूमन होशियार होते हैं। इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान होता है। यदि किसी कारण इनकी विद्या कम भी रह जाए तब भी ये चतुर और बुद्धिमान ही कहलाते हैं। यह भी पढ़ें- मिथुन राशि में बुध के प्रवेश से बनेगा बुधादित्य योग, जानिए किन राशियों पर इसका पड़ेगा शुभ प्रभाव
आर्थिक स्थिति: इस मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही होती है। ये लोग नयी नयी खोजो से लाभ कमाते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धनार्जन कर लेते हैं। अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों की बिजनेस में सफल होने की अधिक संभावना रहती है। यह भी पढ़ें- चेहरे पर इन जगहों पर तिल होना भाग्यशाली होने का है सूचक, ऐसे लोग होते हैं धनवान
संबंध: इस मूलांक के लोगों के मित्र अधिक होते हैं। परिवार वालों के साथ इनका रिश्ता सामान्य रहता है। प्रेम संबंध इनके स्थायी नहीं रहते। इनके कई प्रेम संबंध धन के स्वार्थ में बनते हैं। ये एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते की तरफ जाने में अधिक समय नहीं लेते। इनके एक से अधिक लव रिलेशन हो सकते हैं। इस मूलांक के कई लोगों के दो विवाह होने की संभावनाएं रहती हैं। यह भी पढ़ें- बहुत इमोशनल होते हैं इन 4 राशि के जातक, इनकी इसी कमजोरी का लोग उठाते हैं फायदा
कार्यक्षेत्र: यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 5 वाले उद्योग धंधों में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, लेखाधिकारी, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, वकील, जज, शिक्षाविद, डाक्टर या ज्योतिषी भी हो सकते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का अच्छा ज्ञान होता है।