Numerology Lucky Number: अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट के मूलांक से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर मूलांक का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। ज्योतिष अनुसार 9 मूलांक होते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं उन मूलांक वालों की जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। जिस कारण इन लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही रहती है।
मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होता है। इस नंबर वाले लोगों को हमेशा नंबर वन पर बने रहना पसंद होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इन मूलांक वाले लोगों में नेतृत्व करने की उत्तम क्षमता होती है। इन लोगों की सबसे अलग पहचान होती है। ये लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये किसी भी कार्य को सही ढंग से करने में माहिर होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। इन्हें किसी न किसी से धन का सहयोग मिल ही जाता है।
मूलांक 5: महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है। इन लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है। ये लोग हर चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में रिस्क लेना पसंद होता है। ये लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा धन अर्जित कर लेते हैं। बिजनेस के मामले में बेहद लकी होते हैं इन तारीख में जन्मे लोग, इस खूबी के चलते मिलती है सफलता
मूलांक 9: महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल है। ये लोग काफी उत्साही स्वभाव के होते हैं। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील होती है। ये लोग खर्च खूब करते हैं। लेकिन इनकी जमीन जायदाद काफी अच्छी होती है। इन्हें शादी के बाद अपने ससुराल वालों से भी धन सहायता मिलती रहती है। ये लोग जोखिम भरे कामों से अच्छा धन अर्जित करते हैं। सपने में इन चीजों को देखने से आर्थिक स्थिति सुधरने के मिलते हैं संकेत, जानिए