अंकशास्त्र (Numerology) में मूलांक तीन का स्वामी ग्रह गुरु माना गया है। किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 3 होता है। ये लोग स्वभाव से शांतिप्रिय, कोमल हृदय, मृदुवाणी और सत्य बोलने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्त्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हमेशा सकारात्मक सोचते हैं। सदैव अपने आप को खुश रखने का प्रयास करते हैं। ये बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। जानिए मूलांक 3 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…
ये लोग हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ते हैं। इन्हें किसी के भी आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। पैसा आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है जिसके लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। मूलांक 3 वाले स्त्री-पुरुष अपने बौद्धिक कौशल के दम पर जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये स्वभाव के कोमल होते हैं। इस मूलांक वाले लोग अच्छे काउंसलर बन सकते हैं। अपने सिद्धान्तों से समझौता नही कर पाने के कारण ये मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। आप लोग बुद्धिमान होते हैं और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं।
ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और अपने कार्यों को लेकर हमेशा चौकन्ना रहते हैं। ये लोग वाद-विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। इस मूलांक वालों की धार्मिक कार्यो में रूचि रहती है। आप अपने तर्क और ज्ञान शक्ति से दूसरों को प्रभावित करते हैं। इन लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है। प्रायः ये लोग अपने परिवार से दूर रहते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है। आपके एक से अधिक प्रेम संबंध होते हैं। 23 मई से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों के बढ़ेंगे कष्ट, कर लें उपाय
मूलांक 3 के लोग निरन्तर नए नए खोज में लगे रहते हैं। पढ़ाई एवं लेखन जैसे बौद्धिक कार्यों के बल पर आप सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मेडिकल, इंजिनियरिंग तथा प्रबंधन शिक्षा में डिग्री प्राप्त करते हैं। ये लोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में कार्य कर सकते हैं। आपको अपनी सफलता सबसे ज्यादा प्रिय होती है और अगर आपको सफलता न मिले तो आप निराश हो जाते हैं। आप जोश-जोश में अधिक धन खर्च कर देते हैं और बाद में परेशान हो जाते हैं। इसलिए आपको पैसा फालतू में खर्च करने से बचना चाहिए। इन 4 राशि के जातक हमेशा लड़ने के लिए रहते हैं तैयार, छोटी-छोटी बातों पर हो जाते हैं नाराज