Numerology: ज्योतिष अनुसार मूलांक 7 काफी शुभ माना जाता है। जिन लोगों की बर्थ डेट को जोड़कर ये मूलांक बनता है ऐसे लोग किस्मत के काफी धनी माने जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इन लोगों को लाइफ में ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि इनकी जिंदगी सामान्य तरीके से बिना मेहनत किये ही चलती रहती है। महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानिए इन मूलांक वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। कुछ जगह इसे चंद्रमा का अंक भी माना जाता है। इस मूलांक से जुड़े लोग स्वतंत्र विचार वाले, किसी आगे नहीं झुकने वाले और असामान्य व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये लोग सदैव कुछ न कुछ करते रहते हैं। इन्हें खाली रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इन्हें यात्रा करना काफी अच्छा लगता है। इन लोगों की कल्पनाशक्ति काफी तीव्र होती है। हालांकि कई बार इन लोगों का चिड़चिड़ापन भी नजर आता है।
कला और गुप्त विद्याओं में इनकी अच्छी रुचि होती है। ये लोग अगर किसी काम में अपना शत प्रतिशत दें तो इन्हें ऊंचा मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन इनका मन कई जगह भटकता रहता है। ये लोग किसी की बातों में जल्दी आ जाते हैं। हर किसी पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। जिस कारण इन्हें धोखा मिलने के आसार भी रहते हैं। इस मूलांक के लोग पैसा अधिक खर्च नहीं करते। जीवन पर इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहती। ये लोग दान पुण्य आदि में काफी धन खर्च कर देते हैं। धनु, मकर समेत इन 5 राशियों पर शनि की रहेगी टेढ़ी नजर, इस दिन से शनि की उल्टी चाल होगी शुरू
इन लोगों की मित्रता अपने से अधिक उम्र के लोगों से अधिक होती है। इन्हें बुद्धिमान लोगों के साथ रहना पसंद आता है। ये लोग थोड़े धार्मिक स्वभाव के भी होते हैं। मूलांक 1,2,3, 5, 6, 7 व 9 मूलांको वाले व्यक्तियों से ही अधिक पटती है। जिद्दी और घमंडी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, लेकिन इस एक खूबी से जीत लेते हैं सबका दिल
इस मूलांक वाले लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं रहते। इनके अंदर प्रेम तो बहुत होता है पर उसका इजहार नहीं कर पाते। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन प्रायः सुखी रहता है। इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, इस खूबी के चलते इन्हें मिलती है सफलता
आप अच्छे वकील या न्यायाधीश हो सकते हैं। आप लोगों की सहनशक्ति अच्छी होती है। आपको मार्केटिंग के भी कार्य में भी खूब सफलता मिलती है। इन 5 राशि के लोगों को लाइफ में कई दफा हो जाता है प्यार, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं
कमजोरी: आप बहुत जल्द ही क्रोधित हो जाते हैं जिसके कारण कभी कभी आपके काम बिगड़ भी जाते हैं। आप बात बात पर झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। जिससे आपके संबंध बिगड़ जाते हैं। आप तुरंत फैसला नहीं ले पाते है ये आपके अंदर बहुत बड़ी कमी है।