Numerology: महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का स्वामी राहु ग्रह है। इस मूलांक वालों के जीवन में कोई न कोई परेशानी आती रही है। ये लोग हर विषय की जानकारी रखना पसंद करते हैं। टाइम के पाबंद होते हैं। ये अच्छे  वैज्ञानिक या राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। इस अंक वाले कई लोगों में अहंकार और घमंड भी देखने को मिल सकता है। लेकिन साहसी और व्यवहार कुशल होने के कारण ये अपनी लाइफ में धन अर्जित करने में सक्षम होते हैं।

मूलांक 4 वाले लोग काफी संघर्षशील होते हैं और सदैव कुछ न कुछ ऐसा काम कर देते हैं जिसे देखकर हर कोई चकित रह जाए। ये लोग मनमौजी होते हैं जिस कारण कई बार गलत कामों में भी फंस जाते हैं। जीवन में तमाम परेशानियों के बावजूद भी इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ये लोग अपनी सुख सुविधाओं में अधिक धन खर्च कर देते हैं। वृष राशि में 3 ग्रहों के मिलने से बनेगा त्रिग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी किस्मत होगा धन लाभ

ये लोग हर किसी के साथ जल्दी ढल नहीं पाते इसलिए इनके दुश्मन अधिक होते हैं। ये लोग झगड़ालू स्वभाव के भी होते हैं। ये अपने मित्रों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन इन्हें अपने दोस्तों से लाभ कम ही मिलता है। ये लोग अपनी बातों को छिपाने में माहिर होते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का पता लगा पाना लगभग असंभव होता है। इन्हें जीवन में अचानक से तरक्की मिलती है। इस सबसे शुभ नक्षत्र के स्वामी हैं शनि, इसमें जन्मे जातकों के पास धन की नहीं होती कमी

ये लोग अपनी बातों को सीधे-सीधे कह देते हैं चाहे सामने वाला कुछ भी सोचे। इन्हें चापलूसी और प्रशंसा पसंद नहीं होती। ये लोग काफी जिद्दी किस्म के भी होते हैं। इनका दिमाग हमेशा चलता रहता है और ये प्लान बनाने में माहिर होते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते लेकिन इनकी वैवाहिक लाइफ अच्छी होती है। मूलांक 8 वालों से इनकी अच्छी निभती है। अगर मूलांक 4 वालों ने किसी काम को करने की ठान ली तो वो हर हाल में उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। सपने में शादी या पार्टी होते देखना शुभ या अशुभ? जानिये क्या कहता है स्वप्न शास्त्र