Numerology Mulank 5: जिन लोगों का जन्म महीने की 5,12 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक बनता है नंबर 5। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध माना गया है। बुद्ध ग्रह के प्रभाव से ये लोग काफी बुद्धिमान, साहसी, कर्मशील और चतुर भी होते हैं। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और जीतने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। नौकरी से ज्यादा इस मूलांक वाले बिजनेस में सफल होते हैं। लेकिन लव लाइफ को लेकर अकसर परेशान रहते हैं। जानिए इन मूलांक वालों के बारे में और भी जानकारी…
विशेषताएं: इस मूलांक के लोग हर पल कुछ नया करने की सोचते रहते हैं और नयी-नयी योजनाओं से ये लाभ भी खूब कमाते हैं। ये रिस्क लेने से जरा भी नहीं घबराते इसलिए बिजनेस इनके लिए ज्यादा अच्छा रहता है। इनके अंदर एक गुण ये भी होता है कि ये लोग किसी भी बात को लेकर अधिक समय तक दुखी नहीं रह सकते हैं। ये हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है। ये लोग किसी से भी जल्दी मित्रता कर लेते हैं और दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। सामने वाले के मन की बात ये तुरंत भांप लेते हैं। ये अच्छी विद्या अर्जित करते हैं और कई भाषाओं के ज्ञाता भी हो सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: मूलांक 5 वालों की आर्थिक लाइफ अमूमन अच्छी ही रहती है। आप नयी नयी खोजो से धन कमाते हैं। ये लोग अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आसानी से धन अर्जित कर लेते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये अच्छा काम करते हैं। नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होते हैं। लाभ कमाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपके जीवन का मूल रहस्य यह है अपने लक्ष्य को पाना। आप अच्छे मैनेजर, वकील, जज, लेखक, अध्यापक, शिक्षाविद, डाक्टर पत्रकार बन सकते हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में भी आप अच्छा नाम कमा सकते है। यह भी पढ़ें- बार-बार प्यार में पड़ते हैं इन 4 राशि वाले, कई Love Relation बनने के रहते हैं आसार
लव लाइफ: आपका पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। आप के मित्र जल्दी बनते हैं। परन्तु मूलांक 5 वालों के प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहता। आप जल्द ही एक प्रेम सम्बंध को छोड़कर दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। इस मूलांक के कुछ लोगों के दो विवाह होने के भी आसार रहते हैं। यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार किन चीजों को घर में रखने से आती है बरकत और खुशहाली, जानिए
कमजोरी: आप जरूरत से ज्यादा कई बार सोचते हैं जिस वजह से आपको मानसिक तनाव काफी रहता है। आपके स्वभाव में दोहरापन रहता है जिस वजह से आपको कई बार नुकसान होने की संभावना रहती है। आप कुछ चीजों में काफी स्वार्थी हो जाते हैं जिस वजह से आपके कई संबंध टूटने की स्थिति बनती है। यह भी पढ़ें- मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से सारे संकट दूर होने की है मान्यता, जानिए