Numerology Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 6 होगा। शुक्र ग्रह इस अंक का प्रतिनिधित्व करता है। इस मूलांक वाले लोग प्रेम और शांति के प्रिय होते हैं। ये लोग सुगठित शरीर वाले होते हैं और देखने में सुंदर एवं प्रभावशाली होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक वाले लोगों को बुढ़ापा देर से आता है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की भी बर्थ डेट का मूलांक 6 बनता है। उन्हें देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
ये लोग कलाप्रेमी होते हैं। इन्हें सलीकेदार कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहना पसंद होता है। ये लोग विश्वसनीय और शांति प्रिय होते हैं। ये दीर्घायु, सेहतमंद, मजबूत और हंसमुख होते हैं। इन लोगों में दूसरों को सम्मोहित करने का विशेष गुण होता है। ये उदार दिल वाले होते हैं। संगीत एवं चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है।
इन लोगों की आर्थिक स्थिति सदैव एक जैसी नहीं होती। ये लोग अपनी सुख सुविधाओं में अधिक धन खर्च करते हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत से धनवान बन जाते हैं। हालांकि धन सम्पत्ति को लेकर इन्हें कुछ अदलती मामलों का भी सामना करना पड़ता है। इन लोगों के मित्र अधिक होते हैं। मूलांक 2, 3, 6, 9 वालो से इनकी अच्छी निभती है। ये लोग शीघ्र ही घुल-मिल जाने वाले होते हैं। इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। अंक ज्योतिष अनुसार ये नंबर माना जाता है बेहद शुभ, इस तारीख को जन्मे जातक होते हैं भाग्यवान
इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो इस मूलांक वाले कला, आभूषण, फ़िल्म, नाटक, खान-पान या होटल आदि से संबंधित काम करते हैं और इन क्षेत्रों में इन्हें अच्छी सफलता भी हासिल होती है। आप एक उत्तम अधिकारी ( IAS, IPS ) के पद पर काम कर सकते हैं। आप सदैव उस स्थान पर काम करना पसंद करते है जहां आपको सभी प्रकार की सुख सुविधा मिले। दिलफेंक आशिक होते हैं इन राशि के लोग, जल्दी किसी को भी दे बैठते हैं अपना दिल
मूलांक 6 वालों की कमजोरी ये है कि ये अपना अधिकतर समय स्मार्ट दिखने में व्यतीत करते हैं। आप बाहरी सुंदरता को अधिक महत्त्व देते हैं।
इनके लिए समय को न पहचानना सबसे बड़ी कमजोरी है। लोकप्रिय, दृढ़ निश्चयी एवं साहसी होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग, CM अरविंद केजरीवाल का भी यही है नक्षत्र