Numerology: अंकशास्त्र में मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। शुक्र सुंदरता, भोग, विलास, प्रेम औप शांति का कारक है। महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 6 होता है। महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग देखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग अपनी जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास करते हैं। इन पर “खाओ पियो और मस्त रहो” वाली बात चरितार्थ होती है। जानिए मूलांक 6 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें…
आप कला प्रेमी होते हैं। सुंदर चीजों को देखकर आप बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आपको महंगे-महंगे कपड़े पहनने का शौक होता है। आप अपनी लाइफ में भौतिक सुखों को ज्यादा महत्व देते हैं। आपको शांति काफी प्रिय होती है। आपके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते क्योंकि आप किसी के प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और जब आपका सही तालमेल नहीं बैठता तो आपको अपनी गलती का अहसास होने लगता है। हालांकि आपकी वैवाहिक लाइफ अच्छी रहती है।
हर चीज को सजा सवार के रखना आपको पसंद आता है। यहाँ तक कि आप अपने को सजाने संवारने पर घंटो भी लगा देते हैँ। आपको हर चीज व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद आता है। साफ सफाई को लेकर ये हमेशा परेशान रहते हैं। मूलांक 6 वालों को भाइयों बहनो और परिवार के अन्य सदस्यो के साथ मतभेदों का सामना भी करना पड़ता है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो इसमें उतार चढाव होते हुए देखा गया है। आप कई बार अपनी शान-ओ-शौकत में आय से अधिक खर्च कर देते हैं। आप अपनी मेहनत के अनुरूप धनोपार्जन करते हैं। मिथुन राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश; 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
वैसे इस मूलांक वालों की शिक्षा के प्रति ज्यादा रूचि नहीं होती है। लेकिन आप अपनी मेहनत के बल पर उत्तम शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं। संगीत एवं चित्रकला में आपकी अच्छी रुचि होती है। संगीत, कला, कंप्यूटर, फ़िल्म, नाटक, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम, खान-पान, नेता-अभिनेता, लेखक आदि से संबंधित प्रोफेशन आपके लिए शुभ रहता है। आप एक उत्तम अधिकारी के पद पर भी काम कर सकते है। सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने का क्या होता है अर्थ, जानिए