अंक ज्योतिष (Numerology) अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हर व्यक्ति का उसकी बर्थ डेट के हिसाब से एक मुख्य अंक होता है, जिसे मूलांक कहते हैं। अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक बताए गए हैं। यहां हम जानेंगे ऐसे तीन मूलांक के बारे में जो पैसों के मामले में लकी माने जाते हैं। कहते हैं कि इन मूलांक में जन्मे लोगों के पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। ये लोग अपनी बुद्धिमानी और चतुरता से अच्छा धन कमा लेते हैं।

मूलांक 1: इस मूलांक का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के लोगों में गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। इस मूलांक के लोग काफी महत्वाकांक्षी, मेहनती और सही समय पर सही फैसले लेने वाले होते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी से जीवन में अच्छा धन अर्जित करने में सक्षम होते हैं। इनमें धन का संचय करके रखने की भी आदत होती है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी इन्हें कहीं न कहीं से धन सहयोग मिल ही जाता है।

मूलांक 2: इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैं। ये लोग फालतू में पैसा खर्च नहीं करते। इनके अंदर धन को जोड़कर रखने की अच्छी आदत होती है। ये हर समय धन कमाने के नए-नए साधन खोजते रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति प्राय: मजबूत रहती है। जरूरत पड़ने पर इन्हें कहीं न कहीं से आर्थिक मदद भी आसानी से मिल जाती है। (यह भी पढ़ें- Numerology: गुरु ग्रह की कृपा से इस मूलांक वाले बनाते हैं अपनी अलग पहचान, बिजनेस इन्हें ज्यादा करता है सूट)

मूलांक 5: मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोग काफी ज्ञानी, साहसी और बुद्धिमान होते हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ये अच्छे व्यापारी बनते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर धन अर्जित करते हैं और भविष्य की घटनाओं के बारे में ये पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं। (यह भी पढ़ें- सावन में इन उपायों को करने से नौकरी और बिजनेस से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की है मान्यता)