Numerology Number 8: जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 बनेगा। इस अंक के स्वामी शनि महाराज हैं। इसलिए इन लोगों के व्यक्तित्व पर भी शनि का प्रभाव दिखता है। इस मूलांक के व्यक्ति प्रायः अन्तर्मुखी प्रवृति के होते है। ये हर बात को गंभीरता से सोचते हैं। ज्योतिष अनुसार शनि धीरे धीरे आगे बढ़ने वाला ग्रह है अत: इस मूलांक वाले लोग भी अपनी लाइफ में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं।
ऐसे लोग एक बार किसी काम को करने की सोच लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके कामो में रुकावटें भी प्रायः आती रहती है लेकिन ये सभी परेशानियों का डट कर सामना कर लेते हैं। इन लोगों को अकेले में रहना काफी पसंद होता है। इनकी शिक्षा की बात की जाय तो ये लोग प्रायः अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ये लोग फ़िजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करते। यही कारण है कि ये काफ़ी धन इकट्ठा कर लेते हैं और धनवान बन जाते हैं।
इनके दोस्तों की संख्या कम होती है। लेकिन अगर ये एक बार किसी को दोस्त बना लें तो उससे पूरी जिंदगी अपना रिश्ता निभाते हैं। इस अंक वाले लोगों का अपने पिता से मतभेद होने की सम्भावना अधिक रहती है। मूलांक 8 वालों को 3, 4, 5, 7, 8 मूलांक वाले लोगों से ज्यादा लगाव रहता है। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग
मूलांक 8 वाले परिश्रम के कार्यो में सफल रहते है। ये डॉक्टर, कैमिस्ट, मशीनरी, हार्डवेयर स्टोर, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, बीमा एजेंट, प्रिंटिंग प्रेस आदि में सफल रहते हैं। इस अंक वाले लोगों को मांसाहार से बचकर रहना चाहिए और हमेशा शाकाहार भोजन का सेवन करना चाहिए।
आपके लिए 8, 17 व 26 तारीख शुभ हैं। दिनों की बात की जाये तो आपके लिए बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। इसी के साथ गहरा भूरा, काला व नीला रंग आपके लिए अनुकूल होता है। इस तारीख में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, दुनिया के सबसे अमीर शख़्स का भी यही है बर्थ डेट