Numerology Number 6 Prediction: यहां हम मूलांक 6 वालों के बारे में बात कर रहे हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 बनता है। शुक्र ग्रह इस अंक का स्वामी माना जाता है जो प्रेम और शांति का प्रतीक है। इस मूलांक वाले व्यक्ति देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। अमूमन इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बर्थ डेट का मूलांक भी 6 है। इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। धर्म गुरु दलाई लामा का मूलांक भी 6 ही है।

मूलांक 6 वाली स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं। ये लोग कलाप्रेमी होते हैं। इन लोगों को बन-ठनकर का रहना काफी पसंद आता है। इस मूलांक वाले लोग विश्वसनीय, दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, हंसमुख होते हैं। इनका स्वभाव दयालु होता है। संगीत एवं चित्रकला में इनकी अच्छी रुचि होती है। मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, जानिए कब मिलेगी मुक्ति

इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा एक सामान नहीं रहती। ये लोग आय से अधिय व्यय करते हैं। इन्हें धनी बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। धन सम्पत्ति को लेकर इन्हें अदलती मामलों का भी सामना करना पड़ता है। मूलांक 6 वालों को बहन, भाइयों और परिजनों के साथ कुछ मतभेद का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इन लोगों के मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है। इनकी मूलांक 2, 3, 6 और 7 वालों से अच्छी निभती है।  सफलता पाने के लिए बच्चे से सीखें ये एक चीज, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी

इस मूलांक वाले लोगों की तरफ कोई भी जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये लोग शीघ्र ही घुल-मिल जाने वाले होते हैं। आम तौर पर इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। ये लोग कला, आभूषण या वस्त्रों के व्यापार में अधिक सफल होते हैं। फ़िल्म, नाटक, सोने, चांदी, हीरे, होटल से संबंधित काम भी इन्हें खूब फायदा देता है। स्वप्न शास्त्र: सपने में पानी देखना कब होता है शुभ तो कब अशुभ

इस मूलांक वाले लोगों के लिए 6, 15 व 24 तारीखे और सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन काफी शुभ होता है। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग इनके लिए अनुकूल होते हैं। साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण कब? जानिए क्या भारत में ये देगा दिखाई