Numerology: जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। यही इन लोगों का भाग्य अंक भी माना जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर को आता है तो इस लिहाज से उनका मूलांक भी 8 होगा। इस मूलांक वाले लोग गंभीर, मेहनती और अनुशासन प्रिय माने जाते हैं। क्योंकि इस अंक का प्रतिनिधित्व करता है शनि ग्रह। इन लोगों में जन्म से ही लीडरशिप गुण होता है। जो इन्हें एक लोकप्रिय लीडर बनाता है।
इस मूलांक वाले लोग किसी के मन की बात आसानी से जान लेते हैं। ये लोग हर चीज को बड़े ही सलीके से मैनेज और व्यवस्थित करना चाहते हैं। ये बहुत ही परिपक्व और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं। आपके अंदर किसी भी चीज को लेकर धैर्य और संयम रखने का विशेष गुण होता है। मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को सबसे ज्यादा रहस्यमयी कहा गया है क्योंकि इन लोगों को शायद ही कोई समझ पाए। इनके मन में क्या चल रहा है और ये कब क्या कर बैठें इस बात की भनक ये किसी को नहीं लगने देते हैं। महीने की इन तारीख में जन्मे लोग होते हैं काफी अट्रैक्टिव और हंसमुख, धन के मामले में ये…
इन लोगों के मित्रों की संख्या भी काफी कम होती है। क्योंकि ये जल्दी किसी से घुलते मिलते नहीं है और ना ही ये अपने राज किसी से शेयर करना पसंद करते हैं। इन लोगों के चलने-फिरने, उठने-बैठने का तरीका भी बिलकुल अलग होता है। ये भीड़ में भी अलग पहचाने जाते हैं। इन लोगों के कार्य करने की गति थोड़ी धीमी होती है। ये चलते भी धीरे-धीरे हैं। ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग
मूलांक 8 वाले लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम ज्यादा करते देखे जा सकते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। ये बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर और लौहे से जुड़ी वस्तुओं का काम करने में अधिक सफल होते हैं। इनके काम करने का तरीका गोपनीय होता है। इस बर्थ डेट वाले लोग जन्मजात होते हैं कलाकार, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की भी यही है तारीख
इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें धन संग्रह करने की अच्छी प्रवृत्ति होती है। ये अपने पैसे बेफजुल में बिल्कुल खर्च नहीं करते। ये अपना धन बेहद ही समझदारी से खर्च करते हैं। अपने जीवन में धीरे-धीरे धन इकट्ठा करके ये धनवान बन जाते हैं।