Numerology: महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 बनता है। मूलांक 1 वाले लोगों पर सू्र्य ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग कर्मशील, अनुशासन प्रिय, ईमानदार और मेहनती होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग थोड़े स्वाभिमानी भी होते हैं। ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं। जिस कारण इन लोगों को बिजनेस काफी सूट करता है।

इस मूलांक वाले लोग जहां जाते हैं अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। दूसरे लोग इन पर विश्वास करते हैं। इनकी सलाह हर कोई मानता है। कभी-कभी इन लोगों में अहंकार, गुस्सा और जिद्दीपन भी देखने को मिलता है। अपने अड़ियल स्वभाव के कारण कई बार इन लोगों को कष्टों का सामना भी करना पड़ता है। इस मूलांक वाले लोग काफी महत्वाकांक्षी, आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं।

इनके लिए काम सबसे पहले होता है। ये लोग अपनी बातों के धनी होते हैं। इस मूलांक के अधिकतर लोगों को किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं आता है। इसलिए ये ज्यादातर अपना बिजनेस करते हैं। ये लोग नौकरी में होने के बावजूद भी साइड में कुछ न कुछ अपना काम करने की सोचते हैं। जीवन में आने वाले सभी संघर्षों का डटकर सामना करने में ये माहिर होते हैं। कहा जाता है कि इस अंक वाले लोग किसी भी चीज में सबसे पहले अपना फायदा सोचते हैं। शायद यही कारण है कि इन्हें अधिकतर सफलता मिलती है। 3 राशि वालों के लिए खुशखबरी, जल्द शनि के प्रकोप से इन्हें मिल जाएगी मुक्ति

अमूमन इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती। इन्हें परेशानी में भी कहीं न कहीं से धन मिल ही जाता है। इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी धन खर्च करते हैं। इस मूलांक वाले लोगों को जुआ सट्टा आदि का शौक पालने से बचना चाहिए क्योंकि इन चीजों में लिप्ट होने पर इनका नुकसान होने की संभावना रहती है। आपको चापलूसों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग