Numerology: महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य हैं। इन तारीखों में जन्मे जातक ईमानदार, दृढ़ निश्चयी और श्रृजनशील होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग अति महत्वाकांक्षी, आकर्षक, अपने कार्यों में दक्ष, विचार प्रधान और सही समय पर सही निर्णय लेने में माहिर होते हैं। जानिए मूलांक 1 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी…

मूलांक 1 वाले क्रियाशील, कर्मप्रधान, बात के धनी और सैद्धान्तिक व्यक्ति होते हैं। ये लोग स्वतंत्र तरीके से काम करना पसंद करते हैं। ये निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं। हालांकि मूलांक 1 वाले कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना स्वार्थ के कोई काम नहीं करते इसलिए इन्हें स्वार्थी भी माना जाता है। लेकिन शायद इनका यही गुण इन्हें सफलता दिलाने में सहायक भी सिद्ध होता है।

मूलांक 1 वाले प्रायः उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें अपने मान-सम्मान के साथ समझौता बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ये लोग काफी ऊर्जावान भी होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती हैं। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती। अगर इनके पास धन का अभाव हो भी जाए तो इन्हें अपने मित्रों या रिश्तेदारों से धन मिल ही जाता है। हालांकि ये लोग अपनी शान-शौकत में भी काफी पैसा खर्च कर डालते हैं। इस मूलांक वाले लोगों के लिए सलाह है कि इन्हें शौक पालने से बचना चाहिए नहीं तो इन्हें हानि पहुंच सकती है। साथ ही इन्हें चापलूसों से भी दूर रहना चाहिए। 28 मई को शुक्र का राशि परिवर्तन जानिए किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी

ये लोग जहां रहते हैं वहां बड़े की ही भूमिका निभाते हैं। इनकी मूलांक 2, 3, 9 वालों से अच्छी निभती है। ये ऊपर से तो बहुत कठोर दिखते हैं पर अंगर से उतने ही नरम दिल होते हैं। इनके प्रेम सम्बन्ध स्थायी रहते हैं। ये अपने प्रेमी/प्रेमिका से शादी के बंधन में बंधने की हर संभव कोशिश करते हैं और अगर ऐसा नहीं भी हो पाए तब भी ये जीवन भर उनके साथ दोस्ती का रिश्ता रखते हैं। इनका जीवन साथी धैर्यवान, आज्ञाकारी तथा वफादार होता है। Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें, जानिए सबकुछ

मूलांक 1 वाले अच्छे प्रबंधक, विचारक, बड़े अधिकारी होते हैं। मूलांक 1 वाले अच्छे राजदूत, डॉक्टर-सर्जन, डेंटिस्ट भी हो सकते हैं।