Numerology Of Wealth: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु होता है। गुरु के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख समृद्धि आती है। नंबर 3 वाले जातक अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर दुनिया को झुकाने की ताकत रखते हैं। ऐसे लोग समाज में खूब नाम कमाते हैं। पैसा इन लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की बर्थ डेट भी 12 है। जेफ बेजोस अमेजन. कॉम (Amazon.Com) के संस्थापक हैं।

जिन लोगों की बर्थ डेट को जोड़कर नंबर 3 बनता है। ऐसे लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता। इन्हें अपने कार्यों और जिंदगी में बेवजह किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं है। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, शक्तिशाली, संघर्षशील होते हैं। ये जिस कार्य को करने की ठान लें तो उसे करके ही छोड़ते हैं। साथ ही ये अच्छे विचारक और दूरदर्शी होते हैं। इनकी वाणी और व्यक्तित्व इनकी पूंजी होती है। ये लोग अपनी मेहनत और तेज बुद्धि से कम ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। इस नंबर वाले अधिकतर लोग धनवान होते हैं यानि ये अपनी लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं लेकिन उसे खर्च करने का भी शौक रखते हैं। बिजनेस के लिहाज से ये अंक माना जाता है लकी, मुकेश अंबानी की बर्थ डेट का भी यही है नंबर

मूलांक 3 वाले अपने जीवन में उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें घुड़सवारी व निशानेबाजी का अच्छा शौक होता है। यदि प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इनके कई प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते हैं। ये अपने मान सम्मान से बिल्कुल समझौता नहीं करते। इस मूलांक वाले सेना, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत, नेता, बड़े अधिकारी, लेखक, अध्यापक, सेल्समेन, प्रोफेसर हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- ये माना जाता है दुनिया का सबसे लकी नंबर, भाग्यशाली होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग

मूलांक 3 वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो इनकी जीवन शक्ति अच्छी हैं परन्तु इन्हें त्वचा सम्बंधित रोग, पीठ दर्द एवं पैरो में दर्द संबंधी रोग अधिकतर परेशान करते हैं। इस अंक वाले व्यक्तियों में सही समय पर सही कार्य करने की क्षमता होती है। ये व्यक्ति धैर्यवान और ‍विश्वसनीय होते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए 3,6,9 तारीख ओर गुरुवार का दिन सबसे अधिक अनुकूल हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए नीला, लाल और गुलाबी रंग शुभ होता है।