Numerology का ज्योतिष अनुसार काफी महत्व होता है। क्योंकि इसके आधार पर आप काफी कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं। बहुत से लोग लकी नंबर पर विश्वास करते हैं। कुछ लोग ऐसे ही किसी भी नंबर को अपनी किस्मत का शुभ नंबर मान लेते हैं तो कई लोग अपनी डेट ऑफ बर्थ से अपना लकी नंबर निकालते हैं। लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि असल में कैसे निकाला जाता है शुभ अंक, क्या है इसकी प्रक्रिया…
ऐसे निकाले अपना लकी नंबर – जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है उस तारीख को उस साल से जोड़ दीजिए जिसमें आप जन्मे हैं। जैसे 20 नवंबर 1990 को आपस में जोड़ना है तो इन लोगों का ये नंबर लकी होगा।
20-11-1990: 2+0+1+1+1+9+9+0 = 23
2+3 = 5
20-11-1990 में जन्मे लोगों का लकी नंबर 5 होगा।
अंक 1 – जिन लोगों का शुभ नंबर 1 होता है। ऐसे लोगों के कंधे चौड़े, सिर चौकोर होता है। ये काफी फूर्तिले होते हैं। ऐसे व्यक्ति क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये हर किसी पर अपना रौब जमाना चाहते हैं। घूमने फिरने के शौकिन होते हैं। अंक 5 और 9 वालों से इनकी ज्यादा बनती है।
अंक 2 – इस शुभ अंक के जातक किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। अच्छे भोजन के शौकिन होते हैं। स्वभाव से भावुक, चंचल व रसिक प्रवृत्ति के होते हैं। छोटी सी बात बात इन्हें चुभ जाती है और वे बुरा मान जाते हैं। इनके जीवन का आरंभ संघर्षमय होता है, लेकिन समय के साथ-साथ सुख समृद्धि इन्हें मिलती जाती है। अंक 4 या 7 वालों से इनकी अच्छी बनती है।
अंक 3 – आप काफी उत्साही व संघर्षशील होते हैं। हर पल कुछ नया करने की चाह होती है। ये देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं। काफी परिश्रमी होते हैं। तड़क-भड़क, साज-सज्जा, दिखावा इन्हें पसंद नहीं होता। अंक 6 व 7 वालों से इनकी अधिक बनती है।
अंक 4 – इस अंक के जातक क्रांतिकारी विचारों के होते हैं। अपने बोलने के तरीके से ये सबको अपना बना लेते हैं। इनके शौक व रुचियां कुछ अलग होती है। लेकिन स्वभाव से शक्की व वहमी होते हैं। धर्म, कर्म में खास रूचि रखते हैं। ये लोग क्लर्क, लेखक, मैकेनिक, वैज्ञानिक, दार्शनिक, अध्यापक, रेलवे, तकनीकी कार्यों आदि में सफल रहते हैं। अंक 2 व 7 वालों से इनकी दोस्ती जल्दी होती है।
अंक 5 – इस अंक के जातक स्पष्टवादी व काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी वाणी व तर्कों से किसी को भी वश में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी ये अपने चातुर्य का प्रयोग अच्छे से करते हैं। इन लोगों का दांपत्य जीवन काफी कलहपूर्ण होता है। इन लोगों का जीवन शारीरिक की अपेक्षा मानसिक श्रम करने में व्यतीत होता है। अंक 1 व 7 वालों से इनकी अच्छी बनती है।
अंक 6 – इस अंक के लोगों को हमेशा कुछ नया करने की चाह होती है और वे परिश्रम करके सुख पाना चाहते हैं। ये काफी सामाजिक होते हैं। फैशन, सिनेमा, होटल, राजनीति, कम्प्यूटर से जुड़े कार्यों में ये सफल होते हैं। ये व्यक्ति मृदु स्वभाव के होते हैं। इस अंक के स्त्री-पुरुष आदर्श पति-पत्नी होते हैं। अंक 1 व 3 वालों से इनकी अच्छी पटती है।
अंक 7 – इस अंक के जातक अलग ही सोच के होते हैं। ये कल्पनाशील व विचारों के धनी होते हैं। ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें अपना जीवन एकांत जीना पसंद होता है। ये काफी जिज्ञासु होते हैं। अपना काम ठीक समय पर तो करते हैं, लेकिन कई बार दुविधा में रहते हैं। अंक 3, 4 व 5 वालों से इनकी अच्छी बनती है।
अंक 8 – इस अंक के जातक शांत और सहनशील होते हैं। रहस्यमय कार्यों में इनकी अधिक दिलचस्पी होती है। ये अपने मन की बात किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। ये दुबले-पतले, मगर आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। हर कोई इनका मुरीद बन जाता है। ये खेल, इंजीनियरिंग, पुलिस सेवा, सेना, ज्योतिष, गायक होते हैं। कोयला, लोहा व खदान से संबंधित कार्य में इन्हें ज्यादा सफला मिलती है। इनकी अपने ही अंक 8 के अलावा 4 अंक वालों से भी बनती है।
अंक 9 – इस अंक के जातक नया सोचते रहते हैं। ये क्रोधी व हंसमुख दोनों ही प्रकृति के होते हैं। इनमें दया काफी मात्रा में होती है। ये किसी भी कठिनाई का सामना बड़ी ही सरलता से कर लेते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सामान्य होता है। अंक 1 व 3 वालों से इनकी अधिक बनती है।