Numerology 2022: अंक ज्योतिष अनुसार नव वर्ष 2022 मूलांक 9 वालों के लिए शुभ साबित होगा। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को होता है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के लोगों को इस साल करियर में ग्रोथ मिलने के आसार रहेंगे। काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपको आपके प्रयासों का उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद रहेगी। इस साल आप निवेश करने में भी कामयाब रहेंगे। जानिए और क्या कुछ खास रहने वाला है आपके लिए इस नये साल में।

आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों पर आप कंट्रोल कर सकेंगे। इस साल नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी वाले लोगों को काम में मजबूती प्राप्त होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बुद्धि के दम पर आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। व्यापार को विस्तार देने में आप कामयाब रहेंगे। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी।

प्रेम संबंधों के लिए भी नया साल अच्छा रहेगा। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस साल जीवनसाथी के साथ आप घूमने फिरने की योजना बनाते नजर आएंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में आपको अपने लव पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें- मकर राशि में शनि और शुक्र होंगे साथ, जानिए किन 3 राशि वालों को धन लाभ होने के मिल रहे संकेत)

स्वास्थ्य दृष्टि से ये साल आपके लिए मध्यम रहने वाला है। छोटे मोटे रोग परेशान कर सकते हैं। आप इस साल अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सक्षम रहेंगे। करियर में आने वाली हर चुनौती का आप सामना कर पायेंगे। जो जातक नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये साल लकी साबित होगा। व्यापार में उन्नति के आसार रहेंगे।