Numerology Prediction: अंक ज्योतिष में शनि को नंबर 8 का स्वामी माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इसलिए इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये लोग धीरे-धीरे अपनी लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये लोग भीड़ में भी अलग पहचाने जा सकते हैं। इन लोगों के कार्य करने की प्रकृति धीमी होती है। ज्योतिष अनुसार शनि की चाल सबसे धीमी मानी जाती है।

मूलांक 8 वाले लोग अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौह से जुड़ी वस्तुओं से जुड़ा बिजनेस ज्यादा फायदा देता है। ये लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी काम करते हैं। ये लोग अपने राज किसी को नहीं बताते। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। क्योंकि ये लोग अपना पैसा जोड़कर रखते हैं। जिससे इनके पास धन की कभी कमी नहीं देखी जा सकती है। इस बर्थ डेट वाले लोग जन्मजात होते हैं कलाकार, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की भी यही है तारीख

ये लोग तेज मिर्च मसाले, तीखा और तला खाना खाने के काफी शौकिन होते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं। किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं। मूलांक 8 वाले व्यक्ति बहुत ही परिश्रमी भी होते हैं। इसलिए अपनी कड़ी मेहनत से ये किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाने में सक्षम होते हैं। ये लोग थोड़ा जिद्दी स्वभाव के होते हैं जिस कारण ये अपनी हर बात मनवाने की हर संभव कोशिश करते हैं। कब लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण? भारत ही नहीं अन्य देशों में भी ग्रहण को लेकर हैं कई मान्यताएं

इन लोगों के मित्र कम होते हैं। इनकी अपने पिता के साथ अमूमन नहीं बनती। किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है। ये लोग प्रचार-प्रसार से दूर रहते हैं। ये शांत और गंभीर प्रवृति के होते हैं। ये लोग किसी लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पूरा अवश्य करते हैं। यह लोग मार्ग में आने वाली बाधाओ से कभी निराश नहीं होते। इन लोगों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है। धनु से हटकर मीन राशि वालों पर शुरू हो जायेगी शनि साढ़े साती, जानिए डेट

इन जाताकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है। इस तारीख में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, दुनिया के सबसे अमीर शख़्स का भी यही है बर्थ डेट