Numerology 2022: अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। वर्ष 2022 के अंकों का कुल योग 6 होगा। ये अंक शुक्र ग्रह का माना जाता है। ये एक शुभ अंक है। जिन लोगों का मूलांक 6 है उनके लिए ये साल विशेषनतौर पर शुभ साबित होगा। इसी के साथ मूलांक 2 वालों के लिए भी ये साल महत्वपूर्ण होने वाला है।
मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के लोगों के लिए ये साल नौकरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप करियर में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे। वर्ष के मध्य में आप अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। निवेश के लिए भी ये साल अच्छा साबित होगा।
मूलांक 3: जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या फिर 30 है उनके लिए भी ये साल शुभ साबित होगा। नौकरी में बदलाव करने से लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सुनहरी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। साल की शुरुआत शानदार रहेगी। आप एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। व्यापार के चलते की जाने वाली यात्रा से धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। (यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2022: नये साल में मेष से लेकर मीन तक कब किस राशि में बुध करेंगे गोचर, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ)
मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। ये साल आपके आर्थिक मामलों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। इस साल आपको कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। बॉस आपके काम की तारीख करेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये साल शुभ साबित होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति भी इस साल हो सकती है। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लड़कियां अच्छी बहू होती हैं साबित, ससुराल वालों के लिए मानी जाती हैं लकी)