Mulank 3 People Personality: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग शांत प्रकृति के होते हैं और अपने जीवन को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ये दूरदर्शी होते हैं यानी भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। जानिए और क्या खासियत होती हैं इस मूलांक के लोगों में…
इस मूलांक के लोग जो काम अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। ये हर परिस्थितियों का सामना डटकर करते हैं। ये कुशल निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक किसी भी चीज का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण करते हैं। ये काफी बुद्धिमान और जीवन के सभी संघर्षों से निपटने में सक्षम होते हैं। अंक 3 वाले जातक काफी महत्वाकांक्षी होते हैं और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
ये सत्य और न्यायप्रिय होते हैं। किसी के साथ अन्याय होते नही देख सकते। ये अपने बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे काउंसलर हो सकते हैं। ये विवादों से दूर रहते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। ये अपने कार्यों के प्रति चौकन्ना रहते हैं। कई बार सफलता न मिलने पर ये लोग घबरा जाते है। अपनी सुख सुविधाओं के लिए ये कई बार कर्ज लेने से भी पीछे नहीं हटते
ये लोग काफी बातूनी होते हैं और जीवन में तरक्की पा लेने पर इनमें कई बार घमंड भी देखने को मिल जाता है। कई बार ये पैसा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी कर जाते हैं। इनके अंदर दयाभाव कूट-कूटकर भरी होती है। इसलिए सामाजाकि कार्यों में इन्हें अच्छी सफलता मिलने की आसार रहते हैं। इस मूलांक के जातक अच्छे मित्र बनते हैं। ये अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- रत्न ज्योतिष: इस रत्न को धारण करने से धन-दौलत में होती है वृद्धि, इसे पुखराज के साथ धारण करना माना जाता है शुभ)
अंक 3 वाले लोगों में प्रभावी संवाद क्षमता होती है जिससे लोग प्रेरित होते हैं। ये लोग अपना करियर पुलिस की नौकरी, वकालत, टीचर, लेखन कार्य, जज, नेवी, क्लर्क सचिव, डॉक्टर आदि क्षेत्रों में अधिक बनाते हैं।