Numerology Number 3: अंक ज्योतिष में भाग्यांक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। भाग्यांक आपके जीवन का वो महत्वपूर्ण अंक है जिसके द्वारा आप अपना व्यवसाय और करियर निर्धारित कर सकते हैं। अब सवाल ये आता है कि कैसे पता लगाया जाता है अपना भाग्यांक? तो आपको बता दें कि अपनी जन्म तारीख, जन्म महीना और जन्म वर्ष का जोड़ करें और जो भी अंक प्राप्त होगा वही आपका भाग्यांक माना जाएगा।

उदहारण के लिए माना किसी जातक का जन्म 26 सितंबर 2020 में हुआ है तो भाग्यांक निकालने के लिए जन्म तारीख 26, जन्म मास 9 और जन्म वर्ष 2020 को आपस में इस तरह से जोड़ दें- 2+6+9+2+0+2+0= 21 अब 21 को भी जोड़ दें इस तरह, 2+1= 3 यानी इसका भाग्यांक 3 होगा। अब जानिए भाग्यांक 3 वालों के बारे में दिलचस्प बातें…

भाग्यांक 3 वाले जातक किसी भी कार्य को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करते हैं। ये लोग हर चुनौतियों का डट कर सामना करते हैं और उसमें जीत भी हासिल कर लेते हैं। इस अंक वाले लोगों की बुद्धि भी काफी तेज होती है। यह संघर्षों से निपटने में सक्षम होते हैं  नौकरी से ज्यादा व्यापारिक क्षेत्र में इन्हें विशेष सफलता प्राप्त होती है। इस अंक वाले कई लोग क्रिएटिव और कॉमेडियन भी होते हैं। ये अपनी लाइफ को सकारात्मक तौर पर देखते हैं। यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां होती हैं साहसी और निडर, बेबाकी से रखती हैं अपनी बात, कंगना रनौत की भी यही है राशि

जिन लोगों का भाग्यांक 3 होता है वे लोग काफी बातूनी होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना पसंद होता है। कई बार इनके अंदर अभिमान भी देखने को मिल सकता है। ये लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। कई बार पैसे कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी कर जाते हैं जिससे इन्हें नुकसान होने की भी संभावना रहती है। इनके अंदर दयाभाव कूट-कूटकर भरा होता है। यदि आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं तो आप सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें- इंटेलिजेंट और चतुर मानी जाती हैं इन 4 राशि की लड़कियां, हर जगह होती है इनकी वाहवाही

भाग्यांक 3 वालों के लिए शुभ दिन गुरुवार और रविवार होता है। वहीं शुभ तारीख- 3, 12, 21 और 30 होती है। इनके लिए जीवनसाथी भाग्यांक 3 वाला ही अच्छा रहता है। इनमें प्रभावी संवाद क्षमता होती है जिससे हर कोई प्रेरित हो जाता है। ये लोग टीचर, लेखन कार्य, जज, क्लर्क, सचिव, नेवी, पुलिस की नौकरी, वकालत, डॉक्टर आदि क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह भी पढ़ें- हीरा पहनने से सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशि वालों को ये बिल्कुल भी नहीं करता सूट