Ank Jyotish (Numerology) 2022: नया साल मूलांक 6 वालों के लिए खास होने वाला है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों को इस साल सुनहरी सफलता मिलेगी।

नौकरी करने वाले लोगों को इस साल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बिजनेस वाले लोगों के लिए भी नया साल शुभ साबित होगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस में कुछ अड़चनें आ सकती हैं लेकिन आप उनका सामना अच्छे से कर पायेंगे।

लव लाइफ के लिए भी ये साल अच्छा साबित होगा। आप अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ न कुछ खास करते रहेंगे। लव रिलेशन में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी लेकिन आप सभी का अच्छे से सामना कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जो जातक लव रिलेशन में हैं वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जो जातक सिंगल है उनकी लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। (यह भी पढ़ें- इन नाम के लड़के लड़कियों का दिल जीतने में माने जाते हैं माहिर, होते हैं केयरिंग और रोमांटिक)

ये साल निवेश के लिए भी अच्छा रहेगा। कर्ज का निपटारा कर सकेंगे। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। इस साल वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक तौर पर ये साल कमाल का साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर होती चली जाएगी। (यह भी पढ़ें- 2022 और 2023 शनि कब बदलेंगे अपनी राशि? जानिए किन राशियों पर रहेगी शनि की महादशा)