Ank Jyotish 2022: ज्योतिष अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए 2022 शुभ साबित होगा। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 है उनका मूलांक 6 होता है। नौकरी करने वाले लोगों को इस साल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। करियर में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस साल लाभ प्राप्त करने के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। अच्छी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। लव लाइफ के लिए भी नया साल अनुकूल साबित होगा। प्रेम विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। बैंक बैलेंस बना रहेगा। संपत्ति मामले में भी लाभ प्राप्ति के आसार हैं। ऑफिस के काम से काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिनसें धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीख होगी। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी नया साल शुभ साबित होगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।
लव लाइफ की बात करें तो उसके लिए ये नया वर्ष अच्छा दिखाई दे रहा है। आप अपने लव पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। जिसमें परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। विवाहित लोगों के लिए भी साल अच्छा है। आपको हर काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आपका लव रिलेशन और भी अधिक मजबूत होगा। (यह भी पढ़ें- New Year 2022 इस राशि वालों के लिए हो सकता है सबसे लकी, करियर में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद)
स्वास्थ्य को लेकर ये साल तनाव भरा रहेगा। एसिडिटी जैसी समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक से कोई रोग पकड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। छोटी मोटी चोट लगने के आसार रहेंगे। इस साल इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। नहीं तो हानि हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। (यह भी पढ़ें- 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशि वालों को करियर में तरक्की मिलने के बन रहे योग)