Numerology Number 2 Rashifal/Horoscope: मूलांक 2 वाले जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ये लोग मानसिक तौर पर काफी मजबूत और स्वभाव से चंचल होते हैं। साल 2020 में आप जीवन में कुछ बेहतर करने की ओर अग्रसर होंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता हासिल होगी। बीते कल पर सोच विचार करने में समय व्यर्थ कर सकते हैं। लाभ के मौके तो मिलेंगे लेकिन आप उसे अपने हाथ से गवां भी सकते हैं। किसी करीबी रिश्ते का अंत हो सकता है।
किसी भी कार्य को विश्वास और ईमानदारी के साथ करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ा कलह का माहौल रह सकता है। विदेश जाने के इच्छा की पूर्ति के आसार हैं। अपनी प्रियतम के साथ इस साल अच्छे और रोमांटिक पल बिताएंगे। साल में ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जब आपको अपने प्रेमी को लेकर शक भावना मन में आ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की राय लेना आपके लिए भारी पड़ेगा।
स्वभाव से भावुक होने के कारण लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। नये मित्र बनाते समय सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। वर्ष के मध्य में गंभीर चोट लगने के आसार हैं। आप किसी तरह की उच्च शिक्षा की प्राप्ति का सोच सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा होने के आसार हैं।
बच्चे गलत संगति में पड़ सकते हैं। इसलिए उनके परिजनों को खास ध्यान रखना होगा। कोई नया रिश्ता बनेगा जिससे पुराने रिश्ते कमजोर होंगे। कार्यस्थल पर बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। लव लाइफ और करियर में भाग्य का साथ मिलता हुए नजर आ रहा है। लेकिन वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी।
नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। शत्रु काफी परेशान करने वाले हैं। बेफजूल की यात्राओं में धन खर्च हो सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं में लगे छात्रों को वर्ष के मध्य में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। विदेशी व्यापार से लाभ मिलने के संकेत हैं।
वैवाहिक जीवन में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं। सेहत थोड़ा परेशान करने वाली है। खासकर बदलते मौसम के रोग आपको काफी परेशान कर सकते हैं। आपके लिए शुभ अंक 2, 5, 7 और 8 हैं।