Numerology Reading: करियर एक ऐसा विषय है जिसे लेकर हर कोई सजग रहता है। कुछ लोग अपने जीवन में क्या करना चाहते हैं इस बात का निश्चय पहले ही कर लेते हैं तो कुछ लोग अपने करियर को लेकर दुविधा में रहते हैं। वो ये डिसाइड नहीं कर पाते कौन सा ऑप्शन उनके लिए बेस्ट रहेगा। लेकिन अंक ज्योतिष आपको आपके करियर का चुनाव करने में मदद कर सकता है। उसके लिए आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है उस तारीख का योग निकालना है। जो नंबर सामने आये वही आपका मूलांक होगा। जिसके आधार पर आप जानेंगे कि किस तरफ आपको अपना करियर बनाना चाहिए।

पहले जान लें मूलांक निकालने का तरीका: जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है उस तारीख को उस साल से जोड़ दीजिए जिसमें आप जन्मे हैं। जैसे 21 नवंबर 1994 को आपस में जोड़ना है।
21-11-1994: 2+1+1+1+1+9+9+4 = 28, 2+8 = 10
21 नवंबर को 1994 में जन्मे लोगों का मूलांक 1 (1+0) होगा।

मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10,19 या 28 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के व्यक्तियों को एडमिनिस्ट्रेशन, बिजली, विज्ञान, मेडिकल, पॉलिटिक्स, सर्जरी, सरकारी ठेका, आभूषण इत्यादि कार्यों में विशेष सफलता मिलती है।

मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2,11, 20, 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक के जातक काफी भावुक होते हैं। इन जातकों के लिए पत्रकारिता, राइटिंग, पेंटिंग, सिंगिंग, डांस, रत्न व्यापार, समुद्री कार्य या तरल पदार्थों से जुड़े काम ज्यादा अच्छे साबित होंगे।

मूलांक 3: जिन जातकों का जन्म 3,12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होता है। इन जताकों को लेखन, अदालती काम, टीचिंग, एडवाइजरी, मिनिस्टरी, दर्शन शास्त्र, प्रशासनिक सेवा, बैंक में अपना करियर बनाना चाहिए।

मूलांक 4: 4,13, 22 और 31 वालों का मूलांक 4 होता है। यह अंक जीवन में उथल-पुथल का प्रतीक है। इस मूलांक के जातकों को पत्रकारिता, ज्योतिषी, बिल्डर, इंजिनियरिंग, सेल्समैन, बहीखाना, लेखा, ट्रांसपोर्ट और ज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर देखना चाहिए।

मूलांक 5: जिन जातकों को जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। यह अंक बुध का अंक माना जाता है। इस मूलांक के जातकों में मित्रता करने की विशेष कला होती है, जिस कारण इन्हें अपना करियर बीमा, व्यापार, लेखन, शिक्षा तथा सेल्स की फील्ड में बनाना चाहिए

मूलांक 6: जिन जातकों का जन्म 6,15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वाले जातक काफी क्रिएटिव होते हैं। इन जातकों को संगीत, कूकिंग, साहित्य, पेंटिग, आर्ट, क्राफ्ट, अभिनय और फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहिए।

मूलांक 7: जिन जातकों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 है। गूढ़ और रहस्यमयी चीजों को समझने में आपकी खास दिलचस्पी होती है। इस मूलांक के जातकों को गुप्तचर, क्राइम ब्रांच, ज्योतिष, लेखन, राजनीति और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना ज्यादा सही रहेगा।

मूलांक 8: महीने की 8,17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। यह अंक शनि का अंक होता है, जो न्याय प्रिय हैं। इस मूलांक के जातकों को कोयला, लोहे से जुड़े काम, पशुपालन, खदान, नगरपालिका, इंजिनियरिंग, ठेकेदारी, तथा पुलिस विभाग में अपने करियर बनाना चाहिए।

मूलांक 9: महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के जातकों को सेना, पुलिस, वकालात, स्पोर्ट्स, प्रबंधन, औषधि निर्माण, बिल्डर, इंजिनियरिंग, तथा अग्नि शमन जैसे क्षेत्रों में अपना करियर तलाशना चाहिए।