Guru Margi October 2021: शनि और गुरु दोनों इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को शनि मार्गी हो गए हैं और अब 18 अक्टूबर को पूरे 120 दिन बाद गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। मकर गुरु की नीच राशि मानी जाती है। गुरु की सीधी चाल कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती है। इन राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलने के साथ मकान और वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
कर्क: इस राशि के जातकों पर गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन खरीद सकते हैं। नई नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होने की संभावना है।
धनु: गुरु इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। आपके लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ रहेगा। नौकरी संबंधी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होने से पैसों संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि के लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, इनकी सुख सुविधाओं में नहीं रहती कोई कमी)
मीन: आपके लिए भी गुरु की ये चाल शुभ फलदायी साबित हो सकती है। नौकरी में तरक्की की जबरदस्त संभावना है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस जातकों के लिए भी समय काफी शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
मिथुन: आपके लिए भी गुरु की ये चाल काफी अच्छी रहेगी। शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- इस राशि वालों पर अपने अंतिम चरण में है शनि साढ़े साती, अब धीरे-धीरे लाभ मिलना होगा शुरू)
गुरु मार्गी का अन्य राशियों पर प्रभाव: गुरु की इस चाल का कन्या और वृश्चिक वालों पर मिला जुला प्रभाव पड़ेगा। वहीं वृष, सिंह और मकर राशि वालों को सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा। धन हानि भी हो सकती है।