New Year 2023: नया साल 2023 आने में कुछ दिन बाकी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। नए साल की शुरुआत बेहद शुभ संयोग से होने जा रही है, जो फलदायी साबित हो सकता है। मान्यता है कि इस संयोग में किए गए कार्य में सफलता जरूर मिलती है।

1 जनवरी को बन रहें दो शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र व पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2023 को दो शुभ संयोग बन रहे हैं। शिव योग सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन 2 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। यह दोनों योग बहुत ही शुभ माने जातें हैं।

सिद्ध योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिद्ध योग को सर्वार्थ सिद्धि योग भी कहा जाता है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य में सफलता जरूर मिलती है। इस योग में नया व्यापार शुरू करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं।

शिव योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव योग को अहम शुभ माना गया है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है। मान्यता है कि इस योग में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-पाठ करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

इन 3 राशियों की 1 जनवरी से बदल सकती है किस्मत

मेष राशि

इस राशि के जातकों को इस योग में करियर और व्यापार में लाभ मिल सकता है। यह दोनों योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं। करियर में कई सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। आपके रूके हुए कार्य भी इस अवधि में पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिद्ध योग और शिव योग इस राशि के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। इन योग का अनुकूल प्रभाव जातकों को साल भर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

इस योग के बनने से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। आपका अटका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही आर्थिक लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। जातक संपत्ति या नया वाहन भी खरीद सकते हैं।