शरीर के स्वास्थ्य के लिए हमारा खान-पान बहुत मायने रखता। सही समय पर सही चीज खाने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है तो वहीं गलत चीज खाने से हम हॉस्पिटल भी पहुंच सकते हैं। हमाारे खान-पान के बारे में महर्षि वाग्भट्ट ने विस्तार से बताया है। वाग्भट्ट के अनुसार हमें कभी भी खाने के बाद एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। कहा जाता है कि खाना खाने के बाद पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत से नुकसान हो सकते हैं। वहीं कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहाना भी नहीं चाहिए। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं।

खाने खाने के बाद तुरंत नहाने से शरीर को बहुत नुकसान होते हैं। जानकारों का कहना है कि खाना खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। क्योंकि खाना खाने के बाद भोजन का रस बन जाता है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर खाना खाने के तुरंत बाद स्नान किया जाता है तो शरीर ठंड़ा हो जाता है और शरीर का तापमान कम हो जाता है। ऐसा होने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। पाचन शक्ति के कमजोर होने से हमारी आंते कमजोर होती हैं, जिनके कारण शरीर में कई रोग लग जाते हैं। यही कारण है कि खाना खाने के बाद नहाना नहीं चाहिए।

जानकारों का कहना है कि अगर खाना खाने के बाद ज्यादा प्यास लगती है तो दूध, दही, जूस, गन्ने का रस आदि पी सकते हैं। क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होती और ये जल्दी पच जाते हैं। वहीं महर्षि वाग्भट्ट ने खाना खाने के बाद पानी पीने को जहर के समान बताया है। महर्षि वाग्भट्ट के अनुसार खाने के तुरंत बाद पानी पीने के पाचन शक्ति कमजोर होती है।

बता दें आयुर्वेद में ऐसी 103 बीमारियों हैं जो खाना खाने के बाद पानी पीने से होती हैं। कहा जाता है कि खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पेट में गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है, जिससे शरीर में कई बीमारियां लग जाती हैं।

अगर आप अपना पाचन तंत्र मजबूत करना चाहते हैं तो खाना-खाने के बाद दो से तीन घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।