Chanakya Neeti: महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार अपनी जिंदगी में कभी भी तीन तरह के लोगों की मदद भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे न सिर्फ आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचती है, बल्कि आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। जो इस श्लोक में उल्लेखित है…
मूर्खाशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च,
दु:खिते सम्प्रयोगेण पंडितोऽप्यवसीदति।
मूर्ख व्यक्ति से हमेशा रखें दूरी बनाकर:
इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि मूर्खों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को ज्ञान देना भैंस के आगे बीन बजाने के समान है। अगर आप मूर्ख व्यक्ति के भले की बात भी सोचते हैं तो वह फिजूल का तर्क देगा। मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान देना समय और एनर्जी की बर्बादी मानी जाती हैं। क्योंकि मूर्ख व्यक्ति में दिमाग होता नहीं है और जो आप कहेंगे वो इस कान सुनेगा और दूसरे कान से निकाल देगा। साथ ही वो अपने मन का ही करेगा। इसलिए मूर्ख व्यक्ति को कभी भी कोई सलाह नहीं देनी चाहिए।
बुरे चरित्र वाला व्यक्ति:
आचार्य चाणक्य बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से लोगों को दूर रहने की सलाह देते हैं। यदि आप चरित्रहीन व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करेंगे तो आपकी छवि भी धूमिल हो सकती है। साथ ही समाज के लोग भी आपको उसी दृष्टिकोण से देखने लगते हैं चाहे आप का चरित्र कितना भी स्वच्छ क्यूं न हो। इसलिए चाणक्य जी बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। (यह भी पढ़ें)- कुंडली में हों ऐसे योग तो शादी के बाद चमक सकती है किस्मत, देखें- क्या आपकी कुंडली में भी बन रहा योग
बेवजह दुखी रहने वाला व्यक्ति: चाणक्य जी मानते हैं कि बेवजह दुखी रहने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों की तरक्की से जलता है। ऐसे लोगों में ईर्ष्या की भावना होती है। यह हर किसी को पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग आपने देखें होंगे जो कि धनवान और समर्थ भी होते हैं। लेकिन फिर भी उनकी रोने की आदत होती है। इसलिए चाणक्य जी बेवजह दुखी रहने वाली व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। चाणक्य जी कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति हमेशा दूसरों का फायदा उठाना जानते हैं और काम हो जाने के बाद वह आपको छोड़ देते हैं। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी